Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 01:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»8वीं पास मैकेनिक ने तैयार किया हेलीकॉप्टर, टेस्‍ट उड़ान के दौरान क्रैश से हुई मौत
Headlines

8वीं पास मैकेनिक ने तैयार किया हेलीकॉप्टर, टेस्‍ट उड़ान के दौरान क्रैश से हुई मौत

August 12, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई। महाराष्ट्र के यवतमाल में रहने वाले 24 साल के एक शख्स पिछले दो सालों से हेलीकॉप्टर बनाने की कोशिश कर रहा था. धीरे- धीरे वो कामयाबी की तरफ भी बढ़ रहा था. लेकिन टेस्‍ट उड़ान के दौरान उसका ‘मुन्ना हेलीकॉप्टर’ क्रैश हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई.

 टेस्‍ट उड़ान के दौरान हेलीकॉप्‍टर क्रैश होने से शख्स की मौत

 

शेख इस्माइल उर्फ मुन्ना शेख यवतमाल जिले के फुलसावंगी गांव का रहने वाला था. उसने पढ़ाई सिर्फ 8वीं क्लास तक ही थी पर हौसला हेलीकॉप्टर बनाने का पाल रखा था. पेशे से मैकेनिक मुन्ना शेख ने पुर्जा-पुर्जा जोड़कर अपने गैरेज में ही एक हेलीकॉप्टर बना डाला था.

टेस्‍ट उड़ान के दौरान हेलीकॉप्‍टर क्रैश होने से शख्स की मौत

 

इस्माइल ने इसका नाम “मुन्ना हेलीकॉप्टर” रखा था. शेख इस्माइल उर्फ मुन्ना शेख के परिवार में एक भाई और एक बहन है, बड़ा भाई मुसवीर गैस वेल्डर है और पिता घर पर ही रहते हैं.

टेस्‍ट उड़ान के दौरान हेलीकॉप्‍टर क्रैश होने से शख्स की मौत

 

इस्माइल की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी. वो छोटे-मोटे मैकेनिक काम करता था. जैसी कूलर, वॉशिंग मशीन को ठीक करना. इसी बीच उसके मन में हेलीकॉप्‍टर बनाने का ख्याल आया और वह इस काम में जुट गया. उसकी मेहनत रंग लाई और हेलीकॉप्‍टर तैयार भी हो गया.

 टेस्‍ट उड़ान के दौरान हेलीकॉप्‍टर क्रैश होने से शख्स की मौत

 

आठवीं क्लास तक पढ़ने वाला इस्माइल ने हेलीकॉप्टर बनाने का तरीका निकाला और धीरे- धीरे उसके पार्ट बनाए फिर उन्हें वेल्डिंग कर सबको जोड़ा. दो साल की कड़ी मेहनत रंग लाई और हेलीकॉप्टर तैयार हो गया.

टेस्‍ट उड़ान के दौरान हेलीकॉप्‍टर क्रैश होने से शख्स की मौत

 

15 अगस्त को इस्माइल के बनाए हेलिकॉप्टर की लांचिंग थी. इससे पहले वो टेस्‍ट उड़ान लेना चाहा रहा था. इंजन जमीन पर शुरू हुआ  750 एम्पीयर पर चल रहा था.  तभी अचानक हेलीकॉप्टर का पिछला पंखा टूटकर मुख्य पंखे से टकराया और हेलीकॉप्टर को जोर से झटका लगा. इस दौरान हेलिकॉप्टर को उड़ाने की कोशिश कर रहे इस्माइल का सिर कई जगह पर टकराया और चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

इस घटना से गांव में शोक का माहौल है. सभी लोग उसे प्यार से ‘रेंचो’ बुलाते थे. मुन्‍ना शेखर के बनाए हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बैंगलोर से एक्सपर्ट की एक टीम भी आने वाली थी. इसी उत्साह में उसने एक दिन पहले रात में हेलीकॉप्टर की टेस्ट उड़ान की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हादसा हो गया और उसमें उसकी जान चली गई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसगी माँ ने की बच्चों के साथ क्रूरता, दी जान से मारने की धमकी; लोग सौतेली माँ बताकर फैला रहें जूठी खबर
Next Article चारा घोटाला मामले में 13 से होगी रोज सुनवाई

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.