Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 04:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»अमिताभ और जया बच्चन पहुंचे इंदौर, कोकिला बेन अंबानी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण
Headlines

अमिताभ और जया बच्चन पहुंचे इंदौर, कोकिला बेन अंबानी अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

January 17, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इंदौर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मंगलवार सुबह अपनी धर्मपत्नी जया बच्चन के साथ इंदौर पहुंचे। वे यहां निपानिया स्थित कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे और संबोधित करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में टीना अंबानी भी उपस्थित रहेंगी।

अमिताभ और जया बच्चन मंगलवार सुबह विमान से इंदौर एयरपोर्ट आए। यहां जया बच्चन एयरपोर्ट स्टाफ से नाराज नजर आई। दरअसल, एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वहां का स्टाफ और अन्य लोग जया बच्चन व अमिताभ बच्चन का वीडियो और फोटो ले रहे थे। इस पर जया बच्चन ने पहले उन्हें मना किया, लेकिन जब लोग नहीं माने तो जया बच्चन नाराज हो गईं।

इंदौर में अमिताभ बच्चन शाम चार बजे कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर अस्पताल के चेयरपर्सन अनिल अम्बानी और उनकी पत्नी टीना अम्बानी भी मौजूद रहेंगे।

अस्पताल के निदेशक डॉ. विशाल गोयल ने बताया कि निपानिया में लोकार्पित होने वाला अस्पताल मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण देखभाल देगा। अस्पताल में 10 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 25 स्पेशलिटी डिपार्टमेंट हैं। साथ ही नवीनतम चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित एक्जीक्यूटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कांप्लेक्स बनाया गया है। यहां 100 से ज्यादा चिकित्सक सेवाएं देंगे और 300 से ज्यादा नर्सिंग कर्मचारी तैनात रहेंगे।

कोकिलाबेन अस्पताल की मुख्य सुविधा फुल टाइम स्पेशलिस्ट सिस्टम (एफटीएसएस) है। यह विशेष रूप से अस्पताल से जुड़े विशेषज्ञों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउद्योगपति अनिल अंबानी पहुंचे उज्जैन, भगवान महाकाल के किए दर्शन
Next Article खंडवा पहुंची खेलो इंडिया यूथ गेम्स की स्पॉट टार्च, मशाल रैली निकाली गई

Related Posts

Headlines

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.