Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 02:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सम्राट कैबिनेट के 25 बड़े फैसले : AI सेंटर से नए एयरपोर्ट तक, विकास को मिली नई उड़ान
Headlines

सम्राट कैबिनेट के 25 बड़े फैसले : AI सेंटर से नए एयरपोर्ट तक, विकास को मिली नई उड़ान

July 15, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में विकास, शिक्षा, पर्यटन, कानून व्यवस्था और आधुनिक तकनीक को लेकर बड़े फैसलों की झड़ी लग गई। सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 25 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। सरकार ने जहां बिहार में AI सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाने का रास्ता साफ किया, वहीं भागलपुर के ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम बदलने, नए एयरपोर्ट, चार शहरों की जलापूर्ति परियोजनाओं, महिला पुलिसकर्मियों के लिए 1,500 स्कूटर, पंचायत परिसीमन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। इन निर्णयों का असर आने वाले वर्षों में राज्य के विकास और आम लोगों की सुविधाओं पर साफ दिखाई देगा।

  1. थरूहट इलाके में विकास कार्य जारी रहेंगे : पश्चिम चंपारण के थरूहट क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ये योजनाएं 2030-31 तक चलेंगी, जिससे इलाके में विकास के काम लगातार होते रहेंगे।
  2. अवैध खनन पर और सख्ती होगी : सरकार ने खनन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसका मकसद अवैध खनन, बिना अनुमति खनिज ढोने और जमा करने पर सख्ती करना है।
  3. जेलों में काम कर रहे पूर्व सैनिकों को ज्यादा वेतन मिलेगा : राज्य की जेलों में अनुबंध पर काम कर रहे भूतपूर्व सैनिक सह कक्षपालों का मासिक मानदेय 19,800 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दिया गया है।
  4. जेल में बंदी की मौत होने पर मुआवजा मिलेगा : अगर किसी बंदी की जेल में मौत होती है तो उसके परिवार को मुआवजा देने के लिए सरकार नई नीति बनाएगी।
  5. हाजीपुर में सीवर की नई व्यवस्था बनेगी : हाजीपुर में करीब 233 करोड़ रुपये की लागत से नया सीवरेज नेटवर्क और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।
  6. खगड़िया में पानी की नई योजना शुरू होगी : खगड़िया में करीब 171 करोड़ रुपये खर्च कर नई जलापूर्ति योजना शुरू की जाएगी, ताकि लोगों को साफ और नियमित पानी मिल सके।
  7. सीतामढ़ी में भी पानी की सुविधा बेहतर होगी : करीब 197 करोड़ रुपये की लागत से सीतामढ़ी में नई जलापूर्ति परियोजना लागू होगी।
  8. समस्तीपुर में भी पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी : समस्तीपुर में करीब 228 करोड़ रुपये की लागत से नई जलापूर्ति योजना शुरू की जाएगी।
  9. दोपहिया और तिपहिया वाहनों के टैक्स में बदलाव : सरकार ने बाइक, स्कूटर और ऑटो जैसे वाहनों पर लगने वाले मोटर वाहन टैक्स और व्यापार कर की दरों में संशोधन को मंजूरी दी है।
  10. मां मुंडेश्वरी मंदिर की धर्मशाला अब न्यास समिति चलाएगी : कैमूर में बने धर्मशाला की देखभाल और संचालन की जिम्मेदारी अब मंदिर न्यास समिति को दी जाएगी।
  11. पुनौराधाम को बड़े धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा : सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम को अयोध्या की तरह विकसित किया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट को करीब 51 एकड़ जमीन भी मुफ्त दी जाएगी।
  12. पंचायतों के लिए नए नियम लागू होंगे : ग्राम पंचायतों में कर और शुल्क वसूलने के लिए नई नियमावली लागू की जाएगी, जिससे व्यवस्था और आसान होगी।
  13. बुजुर्गों के आश्रय स्थल समाज कल्याण विभाग चलाएगा : मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना अब समाज कल्याण विभाग के जरिए चलाई जाएगी। ‘सहारा’ योजना को भी इसमें शामिल कर दिया गया है।
  14. बिहार में बनेगा AI सेंटर : सरकार ने बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाने का फैसला किया है। इससे नई तकनीक, रिसर्च और युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा।
  15. पर्यटन विभाग के लिए नई सेवा नियमावली : पर्यटन विभाग में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई सेवा नियमावली लागू की जाएगी।
  16. बिहार में बनेगी रोपवे कंपनी : राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर रोपवे बनाने और चलाने के लिए बिहार स्टेट रोपवेज कंपनी लिमिटेड बनाई जाएगी।
  17. पर्यटन विभाग के कर्मचारियों के लिए नए नियम : पर्यटन विभाग के अधीन आने वाले कर्मचारियों के लिए भी नई सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है।
  18. गंदे पानी का दोबारा इस्तेमाल होगा : सरकार ने साफ किए गए गंदे पानी को दोबारा उपयोग में लाने के लिए नई नीति को मंजूरी दी है। इससे पानी की बचत होगी।
  19. भागलपुर एयरपोर्ट का नया नाम होगा : भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा रखा जाएगा। इसके लिए बड़ी मात्रा में जमीन अधिग्रहित की जाएगी।
  20. राजगीर, रोहतास और कैमूर में नए एयरपोर्ट की तैयारी : इन क्षेत्रों में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की दिशा में बिहार सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण मिलकर काम करेंगे।
  21. पायलटों को बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी : बिहार उड्डयन संस्थान के छात्रों को मल्टी इंजन विमान से प्रशिक्षण दिलाने के लिए सरकार हर साल 78 लाख रुपये खर्च करेगी।
  22. महिला पुलिसकर्मियों को मिलेंगे नए स्कूटर : महिला पुलिसकर्मियों के लिए 1,500 नए स्कूटर खरीदे जाएंगे। इनमें 1,000 पेट्रोल और 500 इलेक्ट्रिक स्कूटर होंगे, ताकि वे आसानी से ड्यूटी कर सकें।
  23. रिटायर्ड  एएसपी की सेवा बढ़ी : रिटायर्ड एएसपी रामाकांत प्रसाद की संविदा पर नियुक्ति एक साल और बढ़ा दी गई है।
  24. और स्कूल बनेंगे आदर्श विद्यालय : सरकार अब पहले से चुने गए स्कूलों के अलावा दूसरे माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को भी आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करेगी।
  25. पंचायतों का नया परिसीमन होगा : 2011 की जनगणना के आधार पर ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों का नया परिसीमन किया जाएगा। इससे आगे होने वाले पंचायत चुनाव नई सीमा के अनुसार कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने किया 211 कॉलेजों से शिक्षा का शंखनाद, किसे दी सीधी चेतावनी… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBHU अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में 44 रेजिडेंट डॉक्टरों की वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
Next Article ‘नेताजी’ ने दी वर्दी उतरवाने की धमकी, फिर तीन थानों की पुलिस ने जो किया… जानें

Related Posts

Headlines

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026
Headlines

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026
Headlines

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोलकाता भगदड़ पर सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान- मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख और सरकारी नौकरी

October 18, 2026

कोलकाता पंडाल हादसे पर सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक, बोले- खबर से मन अत्यंत व्यथित

October 18, 2026

कोलकाता के पंडाल में बारिश के बीच भगदड़… 17 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

October 18, 2026

अब बारिश में नहीं डूबेगा फैजुल्लागंज, सीएम योगी और रक्षामंत्री का बड़ा फैसला… जानें

October 17, 2026

कागज के एक टुकड़े ने छीना तीन पीढ़ियों का हक, 45 साल बाद कोर्ट से जीती जमीन तो अब जान पर बन आई

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.