Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 1 September, 2026 • 07:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ की पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला बेंगलुरु के DRDO कर्मी का शव, सनसनी
Headlines

रामगढ़ की पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला बेंगलुरु के DRDO कर्मी का शव, सनसनी

May 19, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के ताला टांड़ इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कमल किशोर महतो के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु में डीआरडीओ में कार्यरत था। घटना की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है।

छुट्टी में घर आया था कमल किशोर

जानकारी के मुताबिक कमल किशोर महतो पतरातू के रहने वाले प्रभु महतो का पुत्र था। वह बेंगलुरु स्थित डीआरडीओ कार्यालय में नौकरी करता था। करीब एक महीने पहले 19 अप्रैल को वह छुट्टी लेकर अपने घर पतरातू आया था। परिवार के लोगों के अनुसार सब कुछ सामान्य चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास कमल किशोर को इलाके में टहलते देखा गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह तालाटांड पहाड़ी पर लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। देखते ही देखते पूरे गांव में खबर फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू की जानकारी मिल सके।

थाना प्रभारी ने क्या कहा

पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

कमल किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक के दो छोटे बेटे हैं। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी
Next Article खाकी का ऑन-द-स्पॉट टेस्ट : जब अचानक गोला और बरलंगा थाना पहुंचे रामगढ़ एसपी…

Related Posts

Headlines

झारखंड में आज भी झमाझम बारिश, रांची समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट

September 1, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026
झारखंड

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आज भी झमाझम बारिश, रांची समेत 4 जिलों में येलो अलर्ट

September 1, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 1, 2026

अलविदा कहते छलके आंसू, सीसीएल ने 132 कर्मियों की निष्ठा को किया सलाम

August 31, 2026

सोन नदी का पानी अब बुझाएगा झारखंड की प्यास, CM हेमंत बोले- PM और गृह मंत्री का आभार

August 31, 2026

बाढ़ से राहत, खेतों तक पानी… CM सम्राट ने केंद्र के सामने रखा बड़ा जल प्लान

August 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.