Ranchi : चाईबासा में हुए IED ब्लास्ट में जख्मी SI/GD सुनील कुमार मंडल शहीद हो गये। रांची के राज अस्पताल में इलाज के दरम्यान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि आज यानी शनिवार को दिन के करीब ढाई बजे फोर्स चाईबासा के छोटा घाघरा थाना क्षेत्र के वनग्राम मरांगपोंगा को जंगली और पहाड़ी इलाकों को खंगाल रही थी। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान ही CRPF 193 BN के SI/GD सुनील कुमार मंडल और HC/GD पार्थ प्रीतम डे नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये IED की चपेट में आ गये। ब्लास्ट के बाद स्थानीय पुलिस और CRPF की टीम मौके पर पहुंची और बेतरह जख्मी दोनों जांबाजों को जंगल से बाहर ले आयी। वहीं, हेलीकॉप्टर की मदद से एयरलिफ्ट कर दोनों को रांची भेज दिया गया। रांची के राज अस्पताल में इलाज कर दरम्यान SI सुनील कुमार मंडल ने दम तोड़ दिया। बता दें कि चार दिन पहले भी सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में CRPF के 134 बटालियन के SI सुबोध कुमार घायल हो गए थे। हादसे में घायल जवान का घटनास्थल पर ही प्रारंभिक इलाज कर हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

इसे भी पढ़ें : बिहार दिवस पर गांधी मैदान में भव्य समारोह, 26 मार्च तक चलेगा महोत्सव

इसे भी पढ़ें : मंत्री के सदन का बयान CM के आश्वासन को कटघरे में खड़ा करने वाला : अजय राय

इसे भी पढ़ें : इक्फाई यूनिवर्सिटी के 231 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री, किसकी… जानें

इसे भी पढ़ें : “भ्रष्टाचार के आरोपी की आने वाली पीढ़ियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी”

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस मंत्री के फेसबुक पर अचानक दिखने लगा अ’श्लील कंटेंट, फिर…

इसे भी पढ़ें : CBI के शिकंजे में इंडियन डिफेंस सर्विस का गैरिसन इंजीनियर

इसे भी पढ़ें : एक्शन में SP, 6 ASI सहित 11 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पासपोर्ट में झोलझाल की तो होगी सात साल की जेल और 10 लाख का हर्जाना

इसे भी पढ़ें : AR रहमान अस्पताल से डिस्चार्ज…

Show comments
Share.
Exit mobile version