Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 09:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उपचुनाव live: बिहार में तारापुर से RJD आगे और कुशेश्वरस्थान में JDU ने बनाई बढ़त
Headlines

उपचुनाव live: बिहार में तारापुर से RJD आगे और कुशेश्वरस्थान में JDU ने बनाई बढ़त

November 2, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

शुरुआती रुझानों में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

बिहार। उपचुनाव: बिहार में दो विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को हुए मतदान की मतगणना जारी है. शुरुआती रूझानों में तारापुर से राजद (RJD) आगे है जबकि कुशेश्वरस्थान से जदयू (JDU) ने बढ़त बना ली है. उपचुनाव में 30 जनवरी को कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले गए थे.

live: तारापुर ब्रेकिंग- सातवें राउंड में राजीव कुमार सिंह जदयू-18026 अरुण कुमार साह राजद 21770 3744 मत से राजद उम्मीदवार अरुण साह आगे

RJD-JDU के बीच कड़ा मुकाबला 
बता दें कि दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. शुरुआती रुझानों में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. जदयू कुशेश्वरस्थान में जबकि राजद तारापुर से आगे है, हालांकि इसका अंतर बहुत कम है.

चुनावी मैदान में 17 उम्मीदवार
इन दोनो सीटों पर कुल 17 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इन सभी स्थानों पर मुख्य मुकाबला राजद और जदयू के बीच माना जा रहा है. तारापुर के नौ जबकि कुशेश्वरस्थान विधानसभा के आठ उम्मीदवार इस चुनावी मैदान में हैं. मतगणना स्थलों पर जिला पुलिस बल और अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है.

महागठबंधन में फूट 
गौरतलब है कि राज्य में जिन दो क्षेत्रों में उपचुनाव हुए हैं, उनमें दोनों सीटों पर JDU का कब्जा रहा है. इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन (NDA) जदयू के पक्ष में एकजुट है, वहीं विपक्षी दलों के महागठबंधन में फूट पड़ गई है. कांग्रेस (Congress) और राजद दोनों पार्टियों ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं.

रोचक बना हुआ है उपचुनाव 
जमुई से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan)  की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जिससे उपचुनाव काफी रोचक बना हुआ है. वैसे, कहा जा रहा है कि इस चुनाव परिणाम का फिलहाल सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

जदयू ने दोनों सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है. मेवालाल चौधरी के निधन से खाली हुई सीट पर तारापुर से पार्टी ने राजीव कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि सुरक्षित कुशेश्वर स्थान सीट से अमन भूषण हजारी उम्मीदवार हैं. इस सीट से उनके पिता शशि भूषण हजारी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी. राजद ने तारापुर से अरूण साह को जबकि कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती को मैदान में उतारा है.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुम्हार के दीये और खिलौने खूँटी की बाजार में लाने लगी रौनक
Next Article झारखंड: बेरहमी से महिला की हत्या कर शव को वैन में डालकर लगायी आग

Related Posts

बिहार

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.