Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 10:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM चंपई सोरेन का बड़ा ऐलान, जाग उठेगी इनकी सोई तकदीर… जानें
Headlines

CM चंपई सोरेन का बड़ा ऐलान, जाग उठेगी इनकी सोई तकदीर… जानें

June 26, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dhanbad : CM चंपई सोरेन आज धनबाद में बड़ा ऐलान कर गये। उन्होंने कहा कि अगले महीने से जनता को एक तोहफा मिलेगा। आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को 15 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में होगा, केवल राशन कार्ड के आधार पर उन्हें यह लाभ मिलेगा। CM ने कहा कि अगले तीन महीनें में 40 हज़ार युवाओं के हाथ में सरकारी नौकरी होगी। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दे दिया गया है। निजी क्षेत्र की कंपनियों में स्थानीय युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए अभियान चलाया जायेगा। वहीं, जो युवा स्वरोजगार के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद की जा रही है। योजनाओं का लाभ देने में कोई भेदभाव नहीं है। हर व्यक्ति के हितों का पूरा ख्याल रखा जाता है। राज्य की दिशा-दशा बदल रही है, आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं। CM चंपई सोरेन आज धनबाद के बिरसा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे। CM चंपई सोरेन ने इस अवसर पर 313 करोड़ 96 लाख 24 हज़ार 500 रुपये की 333 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 165 करोड़ 50 लाख 22 हज़ार 800 रुपये की 167 योजनाओं का शिलान्यास एवं 148 करोड़ 46 लाख 01 हज़ार 700 रुपए की 166 योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, 23 हजार 540 लाभुकों के बीच 69 करोड़ 73 लाख 99 हज़ार 11 रूपये की परिसम्पतियां बांटी।

CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड विकास के हर मोर्चे पर तेज गति से आगे बढ़े, इसी सोच और प्रतिबद्धता के साथ सरकार अपना काम कर रही है। राज्य को संवारने और नई दिशा देने का काम सरकार बेखूबी करती आ रही है। CM ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए व्यवस्था की हर कड़ी का मजबूत होना जरूरी है। सरकार आदिवासी- मूलवासी, किसान, मजदूर, गरीब, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग, पिछड़ा औऱ अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग एवं तबके को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, ताकि इन सभी की भागीदारी से राज्य को नई दिशा मिल सके।

कोई भी ऐसा परिवार नहीं है, जिन्हें लाभ नहीं मिला हो 

CM चंपई सोरेन ने जोर देकर कहा कि आज राज्य का कोई भी ऐसा परिवार नहीं है, जहां सरकार की कोई ना कोई योजनाएं नहीं पहुंची हो। हर परिवार में पेंशन और राशन पहुंच रहा है। किसानों का 2 लाख रुपये तक का लोन माफ किया जायेगा। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। वहीं, 25 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम उम्र की बहन- बेटियों को भी सरकार आर्थिक सहायता करने जा रही है। CM ने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहां विस्थापन आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। यहां विभिन्न परियोजनाओं और खनन कार्यों के नाम पर आदिवासियों- मूलवासियों की जमीन का बड़े पैमाने पर अधिग्रहण तो कर लिया गया, लेकिन रैयतों को उसका उचित लाभ नहीं मिल सका। आज भी विस्थापित कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। हमारी सरकार जल्द ही विस्थापितों के कल्याण और हित में नीति बनायेगी, ताकि उनका जो हक और अधिकार है, वह मिल सके।

गांव के स्कूलों में भी मिलेगा क्वालिटी एजुकेशन

CM चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य में शिक्षा जगत को बहुत बेहतर बनाया जायेगा। गांव-गांव मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। बच्चों को प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर क्वालिटी एजुकेशन मिलेगा। कोई भी बच्चा -बच्ची पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित ना रहे, इसके लिए छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना इजाफा किया गया, वहीं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना संचालित है। उच्च शिक्षा हासिल करने में आर्थिक तंगी बाधा नहीं बने, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। यहां के आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के बच्चों को विदेश में पढ़ने का पूरा खर्च सरकार दे रही है। यहां के गरीब बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनें, उन्हें कोचिंग और पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। हम शिक्षा का ऐसा दीया जलायेंगे जो कभी नहीं बुझेगा।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, DIG सुरेंद्र कुमार झा एवं धनबाद के DC और SSP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बिहार के 24 जिलों में बारिश, 10 में लू का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन ने शिक्षक नियुक्ति के लिए दी दो डेड लाइन… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबोलेरो की छत पर तहखाना, थानेदार का माथा घूम गया बोतलें देख
Next Article सभी राज्यों का समग्र विकास महत्वपूर्ण : गवर्नर

Related Posts

Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.