अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के पी.पी. कंपाउंड स्थित गुरुनानक स्कूल में आज 556वें गुरुनानक जयंती प्रकाश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पहुंचकर गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और राज्यवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
प्रकाश उत्सव समाज को एकता का संदेश देता है : हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन सिख समाज के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष वे इस दिन यहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं। सीएम ने कहा कि “प्रकाश उत्सव समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है। गुरुनानक देव जी के विचार हमें एकजुटता और भाईचारे की सीख देते हैं।”
“गुरुनानक देव जी पूरे समाज के प्रेरणास्रोत हैं”
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी केवल सिख समुदाय के ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके आदर्श, सोच और मार्गदर्शन पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने कहा… “गुरुनानक देव जी के विचार और कर्म हमें सिखाते हैं कि जब समाज के लोग एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ते हैं, तो वही सबसे बड़ी शक्ति होती है।”
सीएम ने दी सिख समाज और आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने सिख समाज और प्रकाश उत्सव के आयोजनकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, और गुरुद्वारा मेन रोड, रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : खूबसूरत सेजल के जुबां खोलते ही अरेस्ट हो गये दीदी-जीजा और पापा… जानें क्यों

