अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Bokaro : बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव में रविवार को सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे। वे यहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पिता और पूर्व मंत्री बेबी देवी के ससुर, स्वर्गीय नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने नेमनारायण महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशीलता का बल प्राप्त हो।
परिवार से की मुलाकात, जताई संवेदना
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री बेबी देवी और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि नेमनारायण महतो का जीवन समाज और राजनीति के लिए मिसाल रहा है। उनका सादगीपूर्ण जीवन सबके लिए प्रेरणा है।

क्षेत्र में शोक की लहर
बताया गया कि नेमनारायण महतो का निधन 21 अक्टूबर 2025 को हुआ था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी। गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि उनका यह कदम परिवार के लिए भावनात्मक सहारा साबित हुआ।
इसे भी पढ़ें : “राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख…” क्या बोल गये पीएम मोदी… देखें वीडियो

