Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 04:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM ने पक्का घाट का किया लोकार्पण, बोले- बचपन में रोज यहीं नहाते थे
Headlines

CM ने पक्का घाट का किया लोकार्पण, बोले- बचपन में रोज यहीं नहाते थे

June 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : CM नीतीश कुमार ने आज यानी शनिवार को पटना के बख्तियारपुर में पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करने एवं सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित गंगा आरती में CM ने भाग लिया और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर CM नीतीश कुमार ने कहा कि यहां काफी अच्छा काम हुआ है। सीढ़ी घाट का विकास हो जाने से और गंगा नदी की पुरानी धारा पुनर्जीवित होने से श्रद्वालुओं को काफी सुविधा होगी। हम बचपन में प्रतिदिन यहां आकर गंगा स्नान किया करते थे। CM नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से गंगा की धारा सीढ़ी घाट से दूर चली गयी थी, जिसे हमलोगों ने वापस लाया है। सीढ़ी घाट एवं इसके आसपास चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण हो जाने से यहां आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक एवं सौंदर्गीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया। प्राचीन सीढ़ी घाट मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पर्यटकीय दृष्टिकोण से पर्याप्त जगह की उपलब्धता के लिए 63 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से सीढ़ी घाट गंगा चैनल के निकट दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक कार्य तथा सौंदर्गीकरण कार्य कराया गया है।

Advertisement

इस योजना के अन्तर्गत सीढ़ी घाट में 330 मीटर की लंबाई में सीढ़ी निर्माण का कार्य 2100 मीटर में कटाव निरोधक कार्य तथा पर्यटकों के लिये पाथ-वे का निर्माण कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये शौचालय, चेंजिंग रूम, लैंड स्केपिंग एवं प्रकाशकीय व्यवस्था का सौंदर्याकरण कार्य भी इस योजना के तहत कराया गया है। इन सुविधाओं के बन जाने से सीढ़ी घाट पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ेगी।

बता दें कि बख्तियारपुर में लोक आस्था से संबद्ध प्राचीन सीढ़ी घाट मंदिर अवस्थित है। पूर्व के वर्षों में गंगा नदी बख्तियारपुर से सटे इस मंदिर के पास से गुजरती थी, जिसमें आसपास के श्रद्धालुगण धार्मिक अनुष्ठान किया करते थे। कालांतर में नदी धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर विस्थापित होने लगी और विगत वर्षों में बख्तियारपुर शहर से काफी दूरी पर बह रही थी, जिसके कारण श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बख्तियारपुर प्रखण्ड के घनसुरपुर से देदौर तक गंगा नदी की पुरानी धारा को पुनर्जीवित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड के ग्राम घनसुरपुर से देदौर तक कुल 4,420 मीटर की लंबाई में गाद सफाई कर गंगा नदी की पुरानी एवं मृतप्राय धार को पुनर्जीवित किया गया है। 34 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से इस कार्य को पूर्ण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व बालकेश्वरी याजी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : हथियार बनाने वालों से जेल में मिला, बाहर निकल खोला आर्म और दारू फैक्ट्री, धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीतामढ़ी महोत्सव को मिला राजकीय समारोह का दर्जा: अशोक यादव
Next Article पीएम मोदी ने अंतरिक्ष गये शुभांशु शुक्ला से की बात… जानें क्या

Related Posts

Headlines

एक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा

October 4, 2026
Headlines

राजधानी में हाई-प्रोफाइल से’क्स रैकेट का खुलासा, 6 लड़कियां समेत 14 कस्टडी में

October 4, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में रामगढ़ के ‘प्रहरी’, नशेड़ियों और मनचलों के ठिकानों पर रात भर मारा छापा

October 4, 2026

राजधानी में हाई-प्रोफाइल से’क्स रैकेट का खुलासा, 6 लड़कियां समेत 14 कस्टडी में

October 4, 2026

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.