Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 04:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM नीतीश ने किया 862.63 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास
Headlines

CM नीतीश ने किया 862.63 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास

August 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Nalanda : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम नालंदा जिले के राजगीर में 862.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाईवे परियोजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर बने नए रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन राजगीर के सिलाव के बेलौआ में किया गया, जहां से मुख्यमंत्री ने इस फोरलेन सड़क परियोजना का अनावरण किया। यह सड़क सालेपुर (एसएच-78) से शुरू होकर नूरसराय, अहियापुर, सिलाव होते हुए एनएच-120 के बेलौआ (राजगीर) तक पहुंचेगी। यह मार्ग राजगीर के पर्यटन और बौद्ध सर्किट को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से पटना से राजगीर की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, हवाई अड्डा, नालंदा विश्वविद्यालय और पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इस परियोजना से नालंदा क्षेत्र में औद्योगिक, आर्थिक और पर्यटन विकास को गति मिलेगी। यह फोरलेन सड़क बिहटा-सरमेरा (एसएच-78), सालेपुर-करौटा रोड, एनएच-33 (बिहारशरीफ-जहानाबाद) और एनएच-120 (बिहारशरीफ-राजगीर-गया-डुमरांव) को आपस में जोड़ेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्राम हसनपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में 81.37 करोड़ रुपये की लागत से बने आरओबी का उद्घाटन किया। यह ओवरब्रिज एनएच-82 (अब एनएच-120) पर सरदार पटेल हॉल्ट और राजगीर परिसर के पास स्थित है। मुख्यमंत्री ने ओवरब्रिज का निरीक्षण भी किया और कहा कि इससे ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

यह ओवरब्रिज राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को जोड़ने वाले रास्ते के पास बना है, जो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम है। यहां अक्सर बड़े खेल आयोजनों का आयोजन होता है और यह ओवरब्रिज स्टेडियम से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में चल रही एशिया रग्बी अंडर-20 चैंपियनशिप की तैयारियों का भी जायजा लिया और अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। अंत में उन्होंने भूटानी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 36 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराब के नशे में पकड़ा पत्नी का गर्दन और फिर…
Next Article उत्तरकाशी में कुदरत का ‘तांडव’… देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

Related Posts

बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.