Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 10:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना की सड़कों पर अब नहीं रहेगा अंधेरा, CM सम्राट ने दिये सख्त निर्देश
Headlines

पटना की सड़कों पर अब नहीं रहेगा अंधेरा, CM सम्राट ने दिये सख्त निर्देश

August 30, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : राजधानी की सड़कों पर रात में अंधेरा न रहे और शहर की तस्वीर भी बेहतर दिखे, इसे लेकर CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पटना नगर निगम क्षेत्र में लगी सभी स्ट्रीट लाइटें चालू हालत में रहनी चाहिए। जो लाइटें खराब हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। साथ ही आगे लगने वाली नई स्ट्रीट लाइटें सोलर बेस्ड होंगी। CM ने कहा कि सोलर प्लेट, बैटरी और लाइट एक ही सिस्टम में इनबिल्ट हों, ताकि इनके संचालन और रखरखाव में परेशानी न हो।

CM सम्राट चौधरी ने रविवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में पटना नगर निगम की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने शहर में लगी लाइटों की स्थिति, उनके रखरखाव, नई लाइट लगाने, ऑटोमेशन और आने वाले समय की जरूरतों को लेकर जानकारी दी।

खराब लाइटें तुरंत ठीक हों, एजेंसियों की तय हो जिम्मेदारी

CM ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जितनी भी स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, उनकी जांच कराई जाए। जो लाइटें खराब हैं, उनका जल्द मेंटेनेंस कराकर उन्हें चालू कराया जाए। शहर की मुख्य सड़कों के साथ मोहल्लों और दूसरी सड़कों पर भी रोशनी की व्यवस्था ठीक रहनी चाहिए।

उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग को पथ निर्माण विभाग से जुड़ी सभी एजेंसियों को स्ट्रीट लाइट के नियमित रखरखाव को लेकर पत्र जारी करने का निर्देश दिया। CM का कहना था कि अलग-अलग एजेंसियों के जिम्मे आने वाली सड़कों पर भी लाइटों की देखभाल नियमित रूप से होनी चाहिए। लाइट खराब होने के बाद उसे ठीक कराने में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए।

सोलर लाइट से बिजली खर्च में कितनी बचत होगी, रिपोर्ट बनेगी

बैठक में CM ने पटना में नई स्ट्रीट लाइटें सोलर आधारित लगाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई लाइट लगाते समय ऐसी व्यवस्था हो, जिसमें सोलर प्लेट, बैटरी और लाइट एक साथ इनबिल्ट रहें। इससे सिस्टम को लगाने और बाद में उसकी देखभाल करने में सुविधा होगी।

CM ने अधिकारियों से यह भी कहा कि अगर पटना नगर निगम क्षेत्र की सभी स्ट्रीट लाइटों को सोलर आधारित किया जाता है तो बिजली और दूसरे खर्च में कितनी बचत हो सकती है, इसका पूरा अध्ययन कराया जाए। अध्ययन के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपने का निर्देश दिया गया।

गांधी मैदान के आसपास की व्यवस्था सुधारने पर भी जोर

CM सम्राट चौधरी ने बैठक में पटना शहर की साफ-सफाई और व्यवस्थित तरीके से विकास पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजधानी ऐसी दिखनी चाहिए, जहां सड़क, रोशनी और आसपास की दूसरी व्यवस्थाएं ठीक नजर आएं। इसके लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर काम करने को कहा।

उन्होंने खास तौर पर गांधी मैदान के आसपास की व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। CM ने कहा कि गांधी मैदान राजधानी की महत्वपूर्ण जगह है। इसके आसपास मौजूद चीजों को व्यवस्थित किया जाए, ताकि मैदान का प्राकृतिक स्वरूप साफ तौर पर नजर आए। आसपास का इलाका साफ-सुथरा और बेहतर तरीके से व्यवस्थित रखने पर भी ध्यान दिया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, नगर विकास विभाग के सचिव अनिमेष परासर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा समेत विभाग के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : पटना में सजा देशभर का ज्वेलरी बाजार, CM सम्राट ने किया महोत्सव का शुभारंभ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना में सजा देशभर का ज्वेलरी बाजार, CM सम्राट ने किया महोत्सव का शुभारंभ
Next Article राशिफल @ 31 अगस्त 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने रीति-रिवाज से पूरी कीं मां के दशकर्म की रस्में, शामिल हुआ पूरा गांव

October 17, 2026
Headlines

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां के दशकर्म पर भावुक हुए CM, आगंतुकों की सुविधा के लिए खुद संभाला मोर्चा

October 17, 2026

रजरप्पा में विस्थापितों का फूटा गुस्सा, बाहरी डीओ धारकों के बहिष्कार का ऐलान

October 17, 2026

सीएम हेमंत ने रीति-रिवाज से पूरी कीं मां के दशकर्म की रस्में, शामिल हुआ पूरा गांव

October 17, 2026

रांची में सजेगा CCL का दूसरा नेशनल पीआर कॉन्क्लेव, अपना हुनर दिखाने का खुला मैदान

October 17, 2026

302 में से 288 बालू घाट बंद, होल्डिंग टैक्स वसूली ठप… बाबूलाल बोले- बहाने नहीं, हिसाब दीजिए

October 17, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.