Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 08:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘सीओ साहेब’ सस्पेंड, नाजायज रिश्ते का भी लग चुका है इल्जाम
Headlines

‘सीओ साहेब’ सस्पेंड, नाजायज रिश्ते का भी लग चुका है इल्जाम

November 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीओ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Garhwa (Nityanand Dubey) : मझिआंव अंचल के अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें लोगों से दुर्व्यवहार, मारपीट, अभद्र भाषा का प्रयोग, धमकी देना, ड्यूटी के दौरान शराब पीना और जनप्रतिनिधियों से समन्वय की कमी शामिल है।

उपायुक्त की रिपोर्ट पर विभाग ने की कार्रवाई

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड, रांची की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गढ़वा उपायुक्त ने विभाग को एक रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रमोद कुमार का आचरण सरकारी अधिकारी के अनुरूप नहीं है और उन पर लगे आरोप गंभीर हैं। उपायुक्त ने निलंबन और अनुशासनात्मक जांच की अनुशंसा की थी।

सरकार ने लिया सख्त कदम, जांच होगी शुरू

विभाग ने अनुशंसा को स्वीकार करते हुए झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के तहत प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय को बनाया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

पत्नी भी लगा चुकी है दहेज और चरित्रहीनता के गंभीर आरोप

गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के सर्किल ऑफिसर (सीओ) प्रमोद कुमार पर उनकी पत्नी ने दहेज और चरित्रहीनता के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने मझिआंव थाने में आवेदन देकर कहा कि उनके पति 50 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे और दबाव बना रहे थे।

सरकारी आवास से युवती के साथ पकड़े गए

पत्नी ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर 2025 को उन्हें सूचना मिली कि उनके पति प्रमोद कुमार के सरकारी आवास में एक युवती रह रही है। जब वे अपने चचेरे भाई रोशन और ममेरे भाई राजा के साथ वहां पहुंचीं, तो देखा कि प्रमोद कुमार और वह लड़की आपत्तिजनक हालत में बिस्तर पर लेटे हुए थे। उन्होंने तुरंत कमरे को बाहर से बंद किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवती को हिरासत में लेकर महिला थाना गढ़वा भेज दिया। बताया गया कि पकड़ी गई युवती लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है और एक ऑर्केस्ट्रा में काम करती है।

दहेज, हिंसा और भ्रष्टाचार के आरोप

पत्नी ने अपने आवेदन में कहा कि जब भी वह अपने पति के साथ रहने आती हैं, तो वह मारपीट कर भगा देते हैं और 50 लाख रुपये की मांग करते हैं। शादी के समय पिता द्वारा दिए गए 100 ग्राम सोने के गहने भी उन्होंने अपने पास रख लिए हैं। पत्नी का यह भी आरोप है कि प्रमोद कुमार शराब के नशे में रहते हैं, सरकारी काम में लापरवाही करते हैं और बिना रिश्वत लिए कोई भी जनता का काम नहीं करते।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के ठिकानों पर पुलिस की रेड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के ठिकानों पर पुलिस की रेड
Next Article पाकुड़ में खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई… जानें क्या

Related Posts

Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.