Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 03:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BIG BREAKING: बिहार में नहीं थम रहा कोरोना, स्कूल-कॉलेज सब हुए बंद, जानें नई गाइडलाइन
Headlines

BIG BREAKING: बिहार में नहीं थम रहा कोरोना, स्कूल-कॉलेज सब हुए बंद, जानें नई गाइडलाइन

January 7, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बिहार-झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बात करें बिहार की तो गुरुवार को शाम को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 2379 कोरोना के नये संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें अकेले पटना जिले के 1407 संक्रमित मिले हैं। वहीं बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल-कॉलेज- शिक्षण संस्थान बंद (Bihar School Closed News) करने का फैसला सरकार ने लिया है। 

 

बिहार में सभी स्कूल-कॉलेज-हॉस्टल-कोचिंग 21 जनवरी तक बंद
बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच नीतीश सरकार ने गाइडलाइन (Bihar Corona Guidelines) में बदलाव करते हुए स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग संस्थान को बंद करने का ऐलान कर दिया। बिहार में सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान, उनके हॉस्टल को तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी तक के लिए बंद  कर दिए गए हैं। पहले केवल 8वीं क्लास के ही स्कूलों को बंद किया गया था। हालांकि इन सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर के ऑफिस को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा सकता है।

Advertisement
कोरोना का सबसे विकराल रूप, एक्टिव केस 5 हजार के पार
बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य में पाबंदियां लगा दी गई हैं, लेकिन राज्य में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 2379 कोरोना के नये संक्रमित पाये गये हैं, जिसमें पटना जिले के 1407 संक्रमित हैं। नए संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 5785 तक पहुंच गई। 

पटना में एक्टिव की संख्या 3700 के पार हुई
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 2 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है, वहीं 289 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। विभाग के मुताबिक अधिकांश संक्रमित होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 5785 तक पहुंच गई है और रिकवरी रेट 97.56 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान पटना जिले में 1407 नये संक्रमित पाये गये हैं, जिससे पटना में सक्रिय मरीजों की संख्या 3712 पहुंच गई है।

बिहार के किन जिलों में आए गुरुवार को कितने केस
बिहार के अन्य जिलों में कोरोना केस की बात करें तो गया जिले में 177, मुजफ्फरपुर में 137, भागलपुर तथा किशनगंज में 27-27, बेगूसराय में 71, भोजपुर और दरभंगा में 24-24, जहानाबाद में 23, मधुबनी में 36, नालंदा में 25, समस्तीपुर में 31, सारण में 52 और वैशाली में 35 नये संक्रमित पाये गये हैं। इसके अलावा अन्य राज्य के 25 लोग भी संक्रमित हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 73 हजार 745 नमूनों की जांच की गई है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों की क्रूरता, मुखबिर बताकर 3 आदिवासियों की जान ली
Next Article काशी में गंगा घाट के किनारे VHP और बजरंग दल ने लगाए पोस्टर, ‘गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित…’

Related Posts

झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
बिहार

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
झारखंड

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.