Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 10:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विस चुनाव 2022: पंजाब में आप और चार राज्यों में भाजपा को बहुमत
Headlines

विस चुनाव 2022: पंजाब में आप और चार राज्यों में भाजपा को बहुमत

March 10, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के नतीजे स्पष्ट हो गये हैं। रुझानों के हिसाब से चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ वापसी कर रही है। वहीं पंजाब में कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। हालांकि उसकी सीटों में पिछली बार के मुकाबले कमी आई है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 248 सीटें तथा उनके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) को 11 सीट तथा निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Advertisement

झारखंड में 1 से 12 कक्षा तक की गर्मी छुट्टियां रद्द…

वहीं मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी को 119 सीटें मिलती दिख रही हैं और उनके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को 8 सीटें और सुखदेव भारतीय समाज पार्टी को 5 सीटें मिलती दिखायी दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा छोड़कर सपा में गये स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी सीट हार गये हैं। नोएडा से पंकज सिंह ने रिकॉर्ड 1 लाख 79 हजार से भी अधिक मतों से जीत हासिल की है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। पार्टी को राज्य में 92 सीटों पर जीत व बढ़त हासिल है। वहीं कांग्रेस महज 18 सीटें ही हासिल कर पाई है। इसके अलावा अकाली दल को तीन, भारतीय जनता पार्टी को दो, बहुजन समाज पार्टी को एक और एक सीट निर्दलीय को मिली है।

पंजाब में चुनाव लड़ रहे सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल अपनी सीट बचाने में विफल रहे। कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी अपनी सीट नहीं बचा पाये। सूबे में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर की धूरी सीट से जीत दर्ज की।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। राज्य की 70 में से 47 विधानसभा सीटों में पार्टी जीत के करीब है। कांग्रेस पार्टी को 19, बहुजन समाज पार्टी को दो और 2 सीटें स्वतंत्र उम्मीदवारों के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि यहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस अध्यक्ष हरीश रावत अपनी-अपनी सीटें हार गए हैं।

गोवा में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से एक सीट पीछे है। उसने 40 सदस्यीय विधानसभा में 20 सीटें हासिल की हैं। इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को 2 सीटें और निर्दलीय को 3 सीटें मिली हैं। इनके साथ पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही है।

गोवा में कांग्रेस को 11 सीटें, आम आदमी पार्टी को दो सीटें, गोवा फॉरवर्ड पार्टी को 1 सीट और रिवॉल्यूशनरी गोअन पार्टी को 1 सीट हासिल हुई है।

मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। पार्टी को 31 सीटों पर जीत या आगे चल रही है। कांग्रेस को यहां चार सीटें, जनता दल यूनाइटेड को छह सीटें, नेशनल पीपुल्स पार्टी को नौ सीटें, नागा पीपल्स फ्रंट को पांच सीटें, कूकी पीपल्स अलायंस को दो सीटें और तीन सीटें निर्दलीय के खाते में जाती दिख रही हैं। यहां मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने हिंगांग सीट से जीत दर्ज की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUP में भी हो सकता है बिहार जैसा खेल, योगी की जगह अखिलेश बन सकते है सीएम, जानें कैसे
Next Article रामगढ़ में शराब पीकर ट्रेन के सामने आ गया रिक्शा चालक, एक ही झटके में हुई मौत

Related Posts

Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Headlines

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
Headlines

उद्योग नीति 2026 का रोडमैप तैयार : IIM बोधगया बनेगा रिसर्च पार्टनर, घर बैठे मिलेगा रोजगार

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026

उद्योग नीति 2026 का रोडमैप तैयार : IIM बोधगया बनेगा रिसर्च पार्टनर, घर बैठे मिलेगा रोजगार

September 25, 2026

डिजिटल हेल्थ में बिहार का बजा डंका, दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान

September 25, 2026

पंचायती राज विभाग ने दिया 1850 करोड़ का पाई-पाई हिसाब, संघ के दावों की निकाली हवा

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.