Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 06:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के अस्पतालों में यूट्यूबर्स और अनाधिकृत मीडिया की एंट्री पर रोक
Headlines

झारखंड के अस्पतालों में यूट्यूबर्स और अनाधिकृत मीडिया की एंट्री पर रोक

June 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अस्पतालों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्यभर के सभी सरकारी अस्पतालों में अनाधिकृत यूट्यूबर्स और मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि ये तत्व संस्थानों की छवि धूमिल कर रहे हैं और ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई जरूरी है। डॉ अंसारी नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि अस्पताल को इस प्रकार विकसित किया जाएगा ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े। सभी मरीजों को एक ही छत के नीचे इलाज, जांच और दवा की पूरी व्यवस्था हो। उन्‍होंने कहा कि जब तक संस्थानों को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकती। सरकार की प्राथमिकता है कि स्वास्थ्य विभाग को एक मजबूत और आत्मनिर्भर संस्थान के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए तेजी, पारदर्शिता और समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

Advertisement Advertisement

रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति का निर्देश

मौके पर मंत्री ने प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ और प्रबंधन पदों की रिक्तियों की जानकारी ली और इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्‍द शुरू करने का आदेश दिया।

बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने रेडियोलॉजी जांच को एकीकृत प्रणाली से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इससे राज्य भर में इस सेवा की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार आएगा। वहीं मंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी अस्पतालों में रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी और डायलसिस जांच की स्वयं की यूनिट स्थापित की जाए।
उन्होंने बिचौलियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि मरीजों से अवैध रूप से पैसे मांगने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

उन्होंने निविदा प्रक्रियाओं में शिथिलता पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही मंत्री ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वास्थ्य अनुदान, रेडियोलॉजी-पैथोलॉजी, डायलसिस, एनसीडी, सीटी स्कैन, एमआरआई, आईईसी, पीएसए प्लांट सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

उन्‍होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रंग-रोगन और मरम्मति कार्य जल्‍द शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्‍होंने चिकित्‍सा संस्थान परिसरों में रात्रि के समय हाई मास्ट और सोलर लाइट की व्यवस्था करने को कहा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक अबु इमरान, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ चन्द्र किशोर शाही, प्रशासी पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण किशोर सहित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी और परामर्शदाता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली यूनिवर्सिटी में लगेगी रोमांस की क्लास

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 जून 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article रामगढ़ के गिद्दी में CCL कर्मी के घर CBI की रेड

Related Posts

हजारीबाग

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026
बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.