Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 31 May, 2026 • 08:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी
Headlines

एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी

May 31, 2026No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वुशु खिलाड़ियों के चयन की अंतिम और सबसे अहम प्रक्रिया 5 से 8 जून तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित होने जा रही है। वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WAI) की ओर से आयोजित इस फाइनल चयन ट्रायल में देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। यहीं से एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। वुशु जगत की निगाहें अब श्रीनगर पर टिकी हैं, जहां सांडा और ताओलू दोनों स्पर्धाओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, फिटनेस और तकनीकी कौशल साबित करना होगा। चयन प्रक्रिया वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की चयन नीति के साथ-साथ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी की जाएगी।

मेरठ ट्रायल के बाद अब फाइनल मुकाबले की बारी

गौरतलब है कि 17 और 18 मई को उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित खेलो इंडिया सेंटर में ओपन चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। इन ट्रायल्स का उद्देश्य सांडा में शीर्ष-8 और ताओलू में शीर्ष-4 संभावित खिलाड़ियों की सूची को पूरा करना था, ताकि फाइनल चयन ट्रायल के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का समूह तैयार किया जा सके। मेरठ में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को अब श्रीनगर में होने वाली अंतिम चयन प्रक्रिया में अपनी दावेदारी पेश करने का मौका मिलेगा। यहां उनके प्रदर्शन के आधार पर एशियन गेम्स टीम के लिए चयन किया जाएगा।

देहरादून रैंकिंग टूर्नामेंट के खिलाड़ी पहले से दावेदार

फाइनल ट्रायल में कई ऐसे खिलाड़ी भी शामिल होंगे जिन्हें मेरठ में ट्रायल देने की जरूरत नहीं पड़ी थी। दरअसल, देहरादून में आयोजित पिछले रैंकिंग टूर्नामेंट में सांडा के शीर्ष-8 और ताओलू के शीर्ष-4 स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सीधे फाइनल ट्रायल में प्रवेश दिया गया है। इन खिलाड़ियों ने पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित की है। ऐसे में श्रीनगर में मुकाबला और भी कड़ा होने की उम्मीद है।

इन स्पर्धाओं में होगा चयन

फाइनल ट्रायल में पुरुष वर्ग के 56, 60, 65, 70 और 75 किलोग्राम भार वर्ग तथा महिला वर्ग के 52 और 60 किलोग्राम भार वर्ग में सांडा मुकाबले होंगे। वहीं ताओलू में चांगचुआन, ताईजीक्वान, ताईजीजियान, नानचुआन, नानदाओ, नानगुन, दाओशू, गुनशू, कियांगशू और जियानशू जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

नए खिलाड़ियों के लिए अभी भी बाकी है एक औपचारिक मंजूरी

वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025 से आयोजित विभिन्न रैंकिंग प्रतियोगिताओं के आधार पर खिलाड़ियों की एक लंबी सूची पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ को भेजी जा चुकी है। ऐसे में यदि मेरठ के ओपन ट्रायल से कोई नया खिलाड़ी उभरकर सामने आया है, तो उसके अंतिम चयन और एशियन गेम्स टीम में शामिल होने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ की मंजूरी भी आवश्यक होगी।

एशियन गेम्स 2026 फाइनल ट्रायल्स के लिए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट

क्र.सं.रैंकखिलाड़ीलिंगवर्ग/स्पर्धाराज्य/संस्था
11stनम्रता बत्रामहिला52 किग्रामध्य प्रदेश
22ndअपर्णामहिला52 किग्राआईटी
33rdअंशा चिश्तीमहिला52 किग्राजम्मू-कश्मीर
44thओनिलु तेगामहिला52 किग्राअरुणाचल प्रदेश
55thखुशीमहिला52 किग्राहरियाणा
66thएन चाओबा देवीमहिला52 किग्राआईटीबीपी
77thखुशीमहिला52 किग्रासीआईएसएफ
81stएन रोशिबिना देवीमहिला60 किग्रामणिपुर
92ndदिव्यांशीमहिला60 किग्राराजस्थान
103rdनितिका बंसलमहिला60 किग्राआईटी
114thहिमांशीमहिला60 किग्राचंडीगढ़
125thअंजली देवीमहिला60 किग्राआईटीबीपी
136thएच. भौमिका देवीमहिला60 किग्रामणिपुर
147thकरीना कौशिकमहिला60 किग्राएसएसबी
151stआर्यनपुरुष56 किग्राहरियाणा
162ndतनीष नागरपुरुष56 किग्राउत्तर प्रदेश
173rdएच. रॉबिन्सन सिंहपुरुष56 किग्रासेना
184thसागर दहियापुरुष56 किग्राआईटीबीपी
195thअभिमन्यु पारीकपुरुष56 किग्राराजस्थान
206thअभिषेक जमवालपुरुष56 किग्राजम्मू-कश्मीर
217thअनुजपुरुष56 किग्राबीएसएफ
221stशिव कुमारपुरुष60 किग्राराजस्थान
232ndअमित तमांगपुरुष60 किग्राअसम
243rdकृषपुरुष60 किग्राउत्तर प्रदेश
254thसचिनपुरुष60 किग्राआईटीबीपी
265thअभिजीतपुरुष60 किग्राअसम
276thरवि पंचालपुरुष60 किग्राएसएसबी
281stसूर्य भानुपुरुष65 किग्राजम्मू-कश्मीर
292ndसैयद मोहम्मद अलीपुरुष65 किग्राबीएसएफ
303rdविक्की रायपुरुष65 किग्रासेना
314thअमित राठीपुरुष65 किग्रासेना
325thएच. प्रीयोजीत सिंहपुरुष65 किग्रामणिपुर
336thवैभव शर्मापुरुष65 किग्राराजस्थान
347thदीपांशुपुरुष65 किग्राबीएसएफ
351stनितिन चौधरीपुरुष70 किग्रायूपी पुलिस
362ndललितपुरुष70 किग्राएसएसबी
373rdईशांत सिंहपुरुष70 किग्राजम्मू-कश्मीर
384thअभिजीत सलाथियापुरुष70 किग्राजम्मू-कश्मीर
395thहोमराज लामापुरुष70 किग्राअसम
406thऋषिकेशपुरुष70 किग्रामहाराष्ट्र
417thएन. थोइथोइबापुरुष70 किग्रामणिपुर
421stअनिरुद्ध चौधरीपुरुष75 किग्राउत्तर प्रदेश
432ndअभिषेक बालियानपुरुष75 किग्राआईटीबीपी
443rdअजमलपुरुष75 किग्राजम्मू-कश्मीर
454thविक्रांत बालियानपुरुष75 किग्रासेना
465thअलंकार सैनीपुरुष75 किग्राबीएसएफ
476thसौरवपुरुष75 किग्राउत्तर प्रदेश
481stएम. सूरज सिंहपुरुषचांगछुआनसेना
492ndसुमित पुलामीपुरुषचांगछुआनसीआरपीएफ
503rdअंजुल नामदेवपुरुषचांगछुआनएयर फोर्स
511stन्येमेन वांगसूमहिलाचांगछुआनअरुणाचल प्रदेश
522ndअर्पिता दासमहिलाचांगछुआनबिहार
531stअचोम तापसपुरुषदाओशु-गुनशुमणिपुर
542ndशशि तमांगपुरुषदाओशु-गुनशुएयर फोर्स
553rdयोगेश चौधरीपुरुषदाओशु-गुनशुराजस्थान
561stडब्ल्यू. निंगथिबी देवीमहिलाजियानशु-कियांगशुएसएसबी
572ndमर्सी नगाइमोंगमहिलाजियानशु-कियांगशुअरुणाचल प्रदेश
583rdतनुश्रीमहिलाजियानशु-कियांगशुझारखंड
591stवाई. बोनिश सिंहपुरुषनानछुआन-नानगुनमणिपुर
602ndजी. देवेश शर्मापुरुषनानछुआन-नानगुनमणिपुर
613rdकृष छेत्रीपुरुषनानछुआन-नानगुनदिल्ली
621stएच. लैंगलेंटोम्बीमहिलानानछुआन-नानदाओमणिपुर
632ndरेजिना तमांगमहिलानानछुआन-नानदाओआईटी
643rdरेकिमबाला युमनाममहिलानानछुआन-नानदाओएसएसबी
651stएच. कर्णाजीत शर्मापुरुषताइजीक्वान-ताइजीजियानएयर फोर्स
662ndके. मोनिशपुरुषताइजीक्वान-ताइजीजियानमणिपुर
673rdनगाम्बा अहेइबामपुरुषताइजीक्वान-ताइजीजियानमणिपुर
681stप्रज्ञामहिलाताइजीक्वान-ताइजीजियानमध्य प्रदेश
692ndजोना प्रिंसी कोंसममहिलाताइजीक्वान-ताइजीजियानमणिपुर
703rdचेरा लोकुमहिलाताइजीक्वान-ताइजीजियानअरुणाचल प्रदेश

कुइसे भी पढ़ें : महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो
Next Article 17 साल पुराना खेल बेनकाब, किसान की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR

Related Posts

Headlines

17 साल पुराना खेल बेनकाब, किसान की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR

May 31, 2026
Headlines

महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 31, 2026
झारखंड

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

17 साल पुराना खेल बेनकाब, किसान की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR

May 31, 2026

एशियन गेम्स की टिकट का आखिरी जंग 5 जून से, श्रीनगर में भिड़ेंगे वुशु खिलाड़ी

May 31, 2026

महिला के लिए मुख से निकले अपशब्द ने दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 31, 2026

बिखरे हाथों को एक मंच देने की तैयारी, स्वर्णकार समाज ने भरी नई हुंकार

May 31, 2026

रामगढ़ जेल में रेड, DC-SP के निर्देश पर खंगाला गया कोना-कोना

May 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.