Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रशांत किशोर सहित 21 नामजद, 700 अज्ञात के खिलाफ FIR… जानें क्यों
Headlines

प्रशांत किशोर सहित 21 नामजद, 700 अज्ञात के खिलाफ FIR… जानें क्यों

December 30, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रशांत किशोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : स्टू़डेंट्स को उकसाने-भड़काने और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती सहित कुल 21 नामजद और करीब 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पटना प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जनसुराज पार्टी द्वारा गांधी मैदान, गांधी मूर्ति के सामने छात्र संसद के आयोजन के लिए स्वीकृति मांगी गई थी जिसे जिला प्रशासन ने अस्वीकृत करते हुए आवेदक को सूचित कर दिया था। इसके बावजूद 29 दिसम्बर को देर शाम इस पार्टी (जनसुराज) ने गांधी मूर्ति के समीप अनधिकृत रूप से लोगों की भीड़ इकट्ठा कर उन्हें उकसाया तथा विधि–व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की गई।

Advertisement

इनके द्वारा प्रदर्शनकारियों के साथ जेपी गोलंबर तक बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया तथा सड़क जाम कर दिया गया। वहां दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ धक्का–मुक्की की गयी। इन लोगों द्वारा भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए लाउड स्पीकर को भी क्षतिग्रस्त किया गया। उनलोगों द्वारा मुख्य सचिव को ज्ञापन देने के लिए पांच लोगों का डेलीगेशन भेजने की बात की गई, परंतु आपसी सहमति नहीं बनने के कारण लोगों का नाम भी नहीं दिया गया। अंत में लगभग 100 की संख्या में लोग जेपी गोलंबर से हटने को तैयार नहीं थे। अतः प्रशासन द्वारा पानी की बौछार और हल्का बल प्रयोग कर इन्हें हटाया गया तथा स्थिति को सामान्य किया गया।

अनधिकृत रूप से भीड़ को इकट्ठा करने, लोगों को उकसाने तथा विधि–व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने के आरोप में 21 नामजद एवं 600 से 700 अज्ञात लोगों के विरुद्ध गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर, पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती, कोचिंग संचालक रह्मांशु मिश्रा के भी नाम शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : सिक्कड़ निकाल रही बच्ची को अचनाक लगा गोली का छर्रा, फिर…

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस कैंडिडेट्स को भाजपा से मिल रहा फंड : CM

इसे भी पढ़ें : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ इस रोज, तैयारी जोरों पर

इसे भी पढ़ें : ACB के शिकंजे में नेतरहाट स्कूल का Administrative Officer… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाना है : डॉ लंबोदर महतो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“एक भी पेड़ का’टा तो TPC उसे का’ट देगी…” ध’मकी भरा पर्चा वायरल
Next Article आज पंजाब बंद… जानें क्यों

Related Posts

बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
बिहार

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
बिहार

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.