Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 03:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विद्यालय को सामाजिक चेतना का केन्द्र बनाना लक्ष्य: गोविंदचंद्र मोहंती
Headlines

विद्यालय को सामाजिक चेतना का केन्द्र बनाना लक्ष्य: गोविंदचंद्र मोहंती

December 14, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गोविंदचंद्र मोहंती ने कहा कि सामाजिक चेतना को जागृत कर समाज के अंतिम व्यक्ति को भी राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मोहंती मंगलवार को विद्या विकास समिति के प्रांतीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विद्या भारती पूरे देश के साथ झारखंड में भी 243 सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों, सरस्वती शिक्षा, संस्कार केन्द्रों तथा विद्वा भारती के पूर्व छात्र परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। इसके माध्यम से देश के युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, प्राणिक मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक दृष्टि से मजबूत करने के लिए समाज एवं राष्ट्र आधारित अनेक गतिविधियों एवं सेवा क्षेत्रों में विद्या भारती की सक्रिय भूमिका रही है।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा को हमने निर्वाध जारी रखा। इसके लिए स्मार्ट फोन या लैपटॉप की अनुपलब्धता वाले विद्यार्थियों के लिए मुहल्ला पाठशाला जैसे गतिविधियों को प्रारंभ कर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े परिवार को भी शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से सुदूर जनजातीय, वनवासी क्षेत्रों में भी जागरुकता का कार्य करते हुए हीरालाल नारसरिया ट्रस्ट के सहयोग से 130000 परिवारों में आर्सेनिंक एल्बम 30 नामक होम्योपैथिक दवा का वितरण कर समाज को स्वस्थ रखने से लेकर भोजन पैकेट, मास्क और सेनेटाइजर वितरण भी किया।

उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति ने राष्ट्र के प्रति सौहार्द, समर्पण एवं गौरव का भाव उत्पन्न हो इसके लिए हम आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। झारखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों के भैया बहनों के माध्यम से 65000 पोस्ट कार्ड लेखन का लक्ष्य लिया गया है। साथ ही राष्ट्र गीत का गायन, बाल बलिदानों का गौरव गाथा, 1947 से 2020 तक के बीच का विज्ञान, कला, शिक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों, समाज जीवन में असाधारण व्यक्ति, पद्म पुरस्कार एवं परमवीर चक्र प्राप्त वीरों के बारे में जानकारी भी बच्चों को दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आज के लिए पूर्ण प्रासंगिक है। इसको लागू करने के लिए विद्या भारतीय के विद्यालय प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए प्रांत से लेकर विद्यालय स्तर तक कार्यशालाएं आयोजित हो रही हैं।

मोहंती ने कहा कि विद्या भारती अपने कार्यक्रमों को गति देने के लिए आगामी योजना के लिए विद्या भारती भारतीय शिक्षा संस्थान की साधारण सभा 26 मार्च से 27 मार्च 2022 को रांची आयोजित होने जा रही है।

पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, प्रदेश मंत्री राम अवतार नारसरिया और प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइन Water Heaters से मिनटों में करें पानी गर्म, बिजली की बचत भी होगी ज्यादा
Next Article BREAKING: राज्य के पारा शिक्षक अब सहायक अध्यापक के नाम से जाने जाएंगे: हेमन्त सोरेन

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.