Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 12:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » GOOD NEWS BIHAR: नए कोरोना मरीज मिलने से अधिक स्वस्थ हो रहे हैं पुराने मरीज
Headlines

GOOD NEWS BIHAR: नए कोरोना मरीज मिलने से अधिक स्वस्थ हो रहे हैं पुराने मरीज

June 2, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3945 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना के 23 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 1741 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार को 138 नए पॉजिविट मिले। राहत भरा संकेत यह है कि सोमवार को पॉजिटिव मिले लोगों से अधिक संख्या में पुराने रोगी स्वस्थ हुए। सोमवार को सबसे रिकॉर्ड 221 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। बिहार में कुल संक्रमित में प्रवासियों का औसत 71 फीसदी के लगभग है। 3 मई के बाद आने वाले प्रवासियों में 2743 संक्रमित मिले हैं।

दफ्तरों में मास्क जरूरी

Advertisement Advertisement

राज्य के सरकारी दफ्तरों के ड्रेस कोड में अब मास्क की इंट्री हो गई है। सरकार ने सभी दफ्तरों के कर्मचारियों और पदाधिकारियों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया है। कर्मचारी व अफसर दफ्तर में आमने-सामने भी नहीं बैठेंगे। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की उपस्थिति से संबंधित अपना पुराना आदेश भी वापस ले लिया है। अब सभी कर्मचारियों को हर दिन कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है।

खुले सिविल और अनुमंडल कोर्ट

राज्य के सभी जिला न्यायालयों में जिला जज सहित एडीजे, स्पेशल कोर्ट, अनुमंडल सहित अन्य कोर्ट को खोलने का निर्देश हाईकोर्ट प्रशासन ने दिया है। हाईकोर्ट के महानिबंधक नवनीत पांडेय ने सभी जिला जज को इसका निर्देश भेज दिया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

निर्देश के अनुसार प्रत्येक न्यायालय में तीन कोर्ट के अलावा दो वर्चुअल कोर्ट भी काम करते रहेंगे। यानी जिला जज या एडीजे, सब जज तथा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के एक-एक फिजिकल कोर्ट में काम होगा। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जिला न्यायालयों का 50% कोर्ट फिजिकल, जबकि 50% कोर्ट वर्चुअल कोर्ट के रूप में काम करता रहेगा।

बिहार में 3945 संक्रमित

पटना 250, बेगूसराय 245, रोहतास 208, मधुबनी 195, भागलपुर 183, खगड़िया 169, जहानाबाद 161, मुंगेर 157, कटिहार 150, बक्सर और बांका में 118-118, गोपालगंज और दरभंगा में 112-112, नालंदा और पू. चंपारण में 111-111, शेखपुरा 99, सीवान 94, नवादा 93, भोजपुर 89, पूर्णिया 86, मधेपुरा 83, कैमूर 82, गया और सुपौल में 81-81, सारण 79, समस्तीपुर 75, औरंगाबाद 74, किशनगंज 72, वैशाली 69, मुजफ्फरपुर 66, सहरसा 67, सीतामढ़ी 54, अरवल और अररिया में 47-47, प. चंपारण 45, जमुई 41, लखीसराय 38 और शिवहर में 9 मरीज मिले हैं।

23 मरीजों की मौत

खगड़िया 3, बेगूसराय, भोजपुर, पटना, सीवान व वैशाली में 2-2 और भागलपुर, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, पू. चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण तथा सीतामढ़ी में एक-एक मरीज की मौत।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग शुरू
Next Article उपायुक्त ने किया वेबसाइट का शुभारंभ

Related Posts

Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.