Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 04:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खुन्नस के चलते टपका दिया जूता कारोबारी को, SSP खोल गये राज… देखें
Headlines

खुन्नस के चलते टपका दिया जूता कारोबारी को, SSP खोल गये राज… देखें

April 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जूता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में हुए जूता दुकानदार भूपल साहू हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। मामले में पुलिस ने संदेही हत्यारे गौरव चौधरी उर्फ कल्लु को गिरफ्तार कर लिया है। पंडरा ओपी की पुलिस ने आरोपी को सरोवर नगर डैम साइड से दबोचा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर लिया है। खुन्नस और आक्रोश के चलते जूता दुकानदार की हत्या कर दी गयी थी। इस बात का खुलासा आज DIG रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। SSP ने मीडिया को बताया कि बीते 27 मार्च की देर शाम करीब साढ़े सात बजे जूता दुकानदार का दुकान में ही गला रेत डाला गया था। इलाज के दरम्यान उनकी मौत हो गयी थी। दुकान पंडरा ओपी क्षेत्र के रवि स्टील चौक है। मृतक भूपल साहू के बेटे और पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। हत्यारे को दबोचने के वास्ते तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की। इलाके में CCTV फुटेज को खंगाला गया। हत्यारे की पहचान CCTV फुटेज के जरिये हो गयी। इसी बीच टीम को इंफॉर्मेशन मिली कि संदेही हत्यारा झारखंड छोड़ कर चेन्नई भागने की फिराक में है। मिली इंफॉर्मेशन पर पुलिस ने रेड मारी और आरोपी गौरव चौधरी को धर दबोचा। आरोपी गौरव चौधरी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

SSP चंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस को बयान में गौरव चौधरी ने खुलासा किया कि गुजरे छह महीने पहले वह जेल से छूट कर आया था। 10-15 रोज पहले बिट्टु मिश्रा के चटकपुर वाले घर में चोरी भी की थी। बिट्टु मिश्रा भी दागी किस्म का शख्स है। चोरी के कुछ दिन बाद ही बिट्टु मिश्रा ने उसे पकड़ लिया था और डराया-धमकाया था। गौरव को शक था कि भूपल साहू ने चोरी के बारे में बिट्टु मिश्रा को इंफॉर्मेशन दी होगी। इसी बात को लेकर गौरव को खुन्नस था। वह आक्रोश में आकर बीते 27 मार्च को भूपल साहू के दुकान में पहुंचा। हालांकि उसका इरादा हत्या का नहीं था। उसका मकसद भूपल साहू को जख्मी कर दुकान के गल्ले में रखे कैश को लूटना था। जब वह दुकान में घुसा तो भूपल ने लूटपाट का प्रतिरोध किया। इसी दरम्यान गौरव ने चापड़ से भूपल के गले पर वार कर दिया और उसे खून से लथपथ हालत में तपड़ता छोड़ भाग निकला। पुलिस को उसने बताया कि वह दुकान नहीं लूट सका। पुलिस की डर स वह छुप-छुप कर रह रहा था और चेन्नई भागने की तैयारी कर रहा था।

Advertisement Advertisement

उसे दबोचने में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, पंडरा ओपी प्रभारी मीष कुमार, एसआई प्रेम हांसदा, श्यामनाथ उरांव, एएसआई बलेंद्र कुमार सिपाही शैलेश कुमा और अविनाश शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्या बोल गये DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा…

खुन्नस के चलते टपका दिया जूता कारोबारी को, रांची SSP चंदन सिन्हा खोल गये राज… देखें#RANCHI #JharkhandUpdate pic.twitter.com/okFaVAgClu

— News Samvad (@newssamvaad) April 3, 2025

इसे भी पढ़ें : पर्चा फेंक ली थी ह’त्या की जिम्मेदारी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपर्चा फेंक ली थी ह’त्या की जिम्मेदारी, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
Next Article अनुज कनौजिया के ‘पनाहगार’ से मिला क्लू, फिर ATS-STF ने क्या किया… जानें

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.