Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 12:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त
Headlines

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Gumla : राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 143ए पर घाघरा चाहत होटल के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े पत्थर चिप्स के डस्ट लदे ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

अंधेरे में नहीं दिखा ट्रैक्टर, सीधे भीतर जा घुसी स्कूटी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। चिप्स लदे ट्रैक्टर का टायर पंक्चर हो गया था, जिसकी वजह से चालक उसे सड़क पर ही छोड़कर चला गया था। रात के अंधेरे और मोड़ होने के कारण स्कूटी सवार को आगे खड़ा ट्रैक्टर नजर नहीं आया। संभलने का मौका मिलने से पहले ही स्कूटी सीधे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर का असर इतना भयावह था कि दोनों युवक स्कूटी समेत ट्रैक्टर के निचले हिस्से में बुरी तरह फंस गए।

हाइड्रा की मदद से बाहर निकाले गए शव

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शवों को सामान्य तरीके से बाहर निकालना नामुमकिन हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला। काफी देर की मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन मंगवाई गई, तब जाकर ट्रैक्टर के नीचे फंसे दोनों शवों और क्षतिग्रस्त स्कूटी को बाहर निकाला जा सका।

मृतकों में एक की पहचान हुई, दूसरे की शिनाख्त जारी

हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक की पहचान जग बगीचा निवासी लिबन उरांव के रूप में की गई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान लिबन के चाचा के तौर पर हुई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उनका पूरा नाम स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस परिजनों से संपर्क साधकर दूसरे मृतक के नाम की पुष्टि करने में जुटी थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दिनभर खड़ा रहा ट्रैक्टर, लापरवाही ने ली दो जानें

स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर शनिवार दिन में ही पंक्चर हो गया था। चालक और वाहन मालिक ने घंटों बीत जाने के बावजूद इसे सड़क किनारे हटाने की कोई जहमत नहीं उठाई और न ही वहां कोई चेतावनी बोर्ड या संकेत लगाया गया। इसी घोर लापरवाही ने दो लोगों की जान ले ली।

घटना की जानकारी मिलते ही घाघरा थानेदार मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और पत्थर डस्ट लदे ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : थाली में ‘जहर’ परोसने वालों पर मंत्री निशांत का हंटर, 531 दुकानों को खंगाला, 15 पर एक्शन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

Related Posts

Headlines

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026
अन्य खबरें

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026
अन्य खबरें

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.