अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Garhwa : गढवा में कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक गुलजार अंसारी को ACB ने गिरफ्तार किया है। रोजगार सेवक को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया है। रोजगार सेवक गुलजार अंसारी के खिलाफ अखिलेश चौधरी ने ACB से शिकायत की थी। अखिलेश ने ACB को बताया था कि वह कोरवाडीह गांव का रहने वाला है। यहां मनरेगा के तहत डोभा निर्माण कार्य चल रहा है। अखिलेश चौधरी भी डोभा निर्माण योजना का लाभार्थी है। अपने बकाया भुगतान और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए रोजगार सेवक गुलजार अंसारी से मिले। इल्जाम है कि गुलजार अंसारी ने अखिलेश से पांच हजार रुपये बतौर रिश्वत डिमांड की। अखिलेश घूस देने नहीं चाहते थे, इस वास्ते ACB के पास चले गये। ACB ने शिकायत के आधार पर जांच की। जांच में इल्जाम सही पाया गया। इसके बाद ACB ने पंचायत सेवक को दबोचने के लिए जाल बिछाया। पांच हजार रुये के साथ अखिलेश को पंचायत सेवक के पास भेजा। जैसी ही पंचायत सेवक ने अखिलेश का हाथ से घूस के पैसों को अपने हाथ में लिया, वहां पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा। गुलजार अंसारी रंका प्रखंड के कंचनपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में कोरवाडीह पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत था।
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में मौ’त का नं’गा नाच करने वाले तीन आतंकियों का स्केच जारी
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी ह’मले में मा’रे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख देने का ऐलान
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हम’ले पर बोलीं मंत्री दीपिका- वक्त डरने का नहीं, डट कर खड़े होने का है
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी की भी गयी जान, अब तक 27 की मौ’त
इसे भी पढ़ें : झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस को मिलेगी आर्मी की ट्रेनिंग, ऑपरेशनल सहयोग देगी सेना

