अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से मन गहरे शोक और आक्रोश से भरा हुआ है। यह हमला केवल कुछ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि हमारे समाज, हमारी इंसानियत और हमारे साझा मूल्यों पर सीधा वार है।
मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि जो लोग छुट्टियां मनाने, सुकून के कुछ पल जीने पहलगाम पहुंचे थे, उन्हें इस क्रूरता का शिकार बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। इस निर्मम हमले में जान गंवाने वालों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं पूरे दिल से शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी हूं। यह एक ऐसा ज़ख्म है जिसे शब्दों से नहीं भरा जा सकता। मैं केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि इस घिनौने कृत्य में शामिल आतंकियों को तत्काल पकड़कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इस देश की हर नागरिक को न्याय और सुरक्षा का भरोसा मिल सके। आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई और भी सशक्त होगी — यह संकल्प है, डरने का नहीं, डट कर खड़े होने का समय है।
इसे भी पढ़ें : शादी के महज डेढ़ साल बाद पत्नी का कर डाला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में कई ठिकानों पर ED की रेड, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची DC का अल्टीमेटम- बिना ठोस कारण के दाखिल-खारिज रद्द की तो…
इसे भी पढ़ें : विनय सिंह ह’त्याकांड पर बोले बाबूलाल- अपराध का गढ़ बन चुका है झारखंड
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने एफसी बार्सिलोना की उपाध्यक्ष से स्पेन में की मुलाकात, बोले…
इसे भी पढ़ें : एनका’उंटर के बाद DGP बोले- आत्मसमर्पण करें नक्सली, नहीं तो गो’ली खाने को रहें तैयार
इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन “डाकाबेड़ा” : जांबाजों ने मार गिराये एक करोड़ के इनामी सहित आठ नक्सली



