Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 19 May, 2026 • 02:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “प्रेमिका आएगी तभी उतरूंगा”, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ आशिक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
Headlines

“प्रेमिका आएगी तभी उतरूंगा”, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ आशिक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

May 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रेमिका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के मोतिलेदा पंचायत स्थित लखठाही गांव में सोमवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब गांव का एक युवक अपनी माशूका से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते गांव में भारी भीड़ जुट गई और पूरा इलाका तमाशबीनों से भर गया। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। कई घंटों तक पुलिस, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि युवक को समझाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

सुबह चार बजे चढ़ गया टावर पर

जानकारी के मुताबिक लखठाही गांव निवासी 25 वर्षीय संजय रजक सोमवार सुबह करीब चार बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि उसका नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला की रहने वाली एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले युवती खुद अपने प्रेमी के घर पहुंची थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी शुरू हुई थी। गांव में यह चर्चा थी कि दोनों पक्ष शादी के लिए लगभग तैयार हो चुके थे।

अचानक बिगड़ गया मामला

इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि लड़की पक्ष की ओर से लकड़ा और उसके परिवार के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। बताया जा रहा है कि इसी बात से संजय काफी परेशान और आहत था। सोमवार सुबह वह सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही अपनी मांगें रखने लगा।

युवक की जिद, “प्रेमिका आएगी तभी उतरूंगा”

टावर पर चढ़े युवक ने साफ कह दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका और उसके परिवार के लोग मौके पर नहीं आएंगे, वह नीचे नहीं उतरेगा। नीचे खड़े ग्रामीण लगातार उसे समझाने की कोशिश करते रहे। पुलिसकर्मी भी माइक और मोबाइल फोन के जरिए उससे बात करते रहे, लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहा। धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए, जबकि कुछ लोग युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश करते रहे।

प्रेमिका को भी टावर पर बुलाने लगा युवक

स्थिति को गंभीर होते देख पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने युवती के परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। युवक लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा। करीब एक घंटे बाद प्रेमिका भी मौके पर पहुंची। इसके बाद युवक ने मोबाइल फोन से उससे बात की और कहा कि वह भी टावर पर ऊपर आ जाए। युवक का कहना था कि दोनों टावर पर ही शादी करेंगे।

पुलिस के सामने रखीं कई शर्तें

टावर पर बैठे युवक ने पुलिस प्रशासन के सामने कई शर्तें भी रखीं। उसने कहा कि उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाए। साथ ही नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करेगी और थाना भी नहीं ले जाया जाएगा। पुलिस और युवक के बीच यह पूरी बातचीत मोबाइल फोन के जरिए चलती रही। पुलिस लगातार उसे समझाने में जुटी रही ताकि कोई अनहोनी न हो।

आधे रास्ते तक उतरा, फिर वापस चढ़ गया

कई घंटों तक चले समझाने-बुझाने के बाद युवक धीरे-धीरे टावर से आधी दूरी तक नीचे आया। नीचे खड़े लोगों को लगा कि अब मामला शांत हो जाएगा, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर रुक गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दोबारा उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक अचानक फिर वापस टावर के टॉप पर चढ़ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई। मोबाइल टावर पर चढ़े युवक का यह ड्रामा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।

इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में चाचा को का’ट डाला कुल्हाड़ी से, पुलिस ने एक को दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजमीन के लफड़े में चाचा को का’ट डाला कुल्हाड़ी से, पुलिस ने एक को दबोचा
Next Article CM की अपील- ‘बिहार लौटिए, उद्योग लगाइए, मैंने पुलिस के हाथ खोल दिये हैं’

Related Posts

Headlines

रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

May 19, 2026
Headlines

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026
राशिफल

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में आज खुलेगा बच्चों के भविष्य का रास्ता, RTE ऑनलाइन लॉटरी

May 19, 2026

राजधानी में एनका’उंटर, 27 लाख लूटकांड के मास्टरमाइंड को लगी गोली

May 19, 2026

राशिफल @ 19 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 19, 2026

लोकतंत्र की ताकत है निष्पक्ष मीडिया, पत्रकारिता को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी : सीएम हेमंत

May 18, 2026

नए शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत- ये सरकारी नौकरी नहीं, झारखंड बदलने का मिशन

May 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.