Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 10:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM की अपील- ‘बिहार लौटिए, उद्योग लगाइए, मैंने पुलिस के हाथ खोल दिये हैं’
Headlines

CM की अपील- ‘बिहार लौटिए, उद्योग लगाइए, मैंने पुलिस के हाथ खोल दिये हैं’

May 18, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना के गांधी मैदान में सोमवार को बड़ा आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाईटेक 80 फायर ब्रिगेड गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को 36 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान फायर फाइटर्स ने लाइव मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारी और क्षमता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

“बिहार को समृद्ध बनाना है तो उद्योग लगाने होंगे”

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को समृद्धि के रास्ते पर ले जाने के लिए उद्योग धंधों का बढ़ना जरूरी है। उन्होंने बिहार से बाहर रह रहे लोगों से राज्य लौटने की अपील की। CM ने कहा कि जो लोग दूसरे राज्यों में रह रहे हैं, वे बिहार वापस आएं और यहां निवेश करें। जब लोग बिहार में उद्योग लगाएंगे तो रोजगार बढ़ेगा और राज्य तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बने अभी एक महीने और तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने महसूस किया है कि बिहार से बाहर गए लोग धीरे-धीरे वापस लौटने लगे हैं। सरकार का लक्ष्य बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है।

📡#Live: माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा गांधी मैदान में 80 विभिन्न प्रकार के अग्निशमन वाहनों एवं ए.आई. आधारित आधुनिक अग्निशमन नियंत्रण कक्ष का लोकार्पण एवं उद्घाटन।@samrat4bjp @VijayKChy @Bijendra_ydv@CMOBihar@BiharHomeDept https://t.co/54Gjl1u1Xb

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) May 18, 2026

“पुलिस के हाथ खोल दिये हैं, कानून से खिलवाड़ नहीं चलेगा”

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सुशासन वाला राज्य है और सरकार ने पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी है ताकि अपराध पर लगाम लगाई जा सके। CM ने साफ कहा कि बिहार में कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। पुलिस अपना काम कर रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ करती रहेगी।

मॉक ड्रिल में दिखी फायर फाइटर्स की तैयारी

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा फायर फाइटर्स की मॉक ड्रिल रही। गांधी मैदान में एक बिल्डिंग जैसा स्ट्रक्चर तैयार किया गया था। बताया गया कि उसमें आग लग गई है और कुछ लोग छत पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले नीचे लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दूसरी टीम ने सीढ़ियों और आधुनिक उपकरणों की मदद से छत पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को बेहद तेजी और सटीक तरीके से अंजाम दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर फायर कर्मियों का हौसला बढ़ाया।

महिला फायर फाइटर्स ने भी दिखाया दम

मॉक ड्रिल के दौरान महिला फायर फाइटर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने रेस्क्यू और आग बुझाने की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके आत्मविश्वास और टीमवर्क की काफी चर्चा रही। मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के आधुनिक उपकरणों को करीब से देखा और अधिकारियों से उनकी तकनीकी खूबियों की जानकारी ली।

डिप्टी CM बोले- नीतीश कुमार के लगाये पौधे को आगे बढ़ा रहे सम्राट

डिप्टी मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन विभाग लोगों की मदद और सुरक्षा के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज फायर ब्रिगेड ने जो प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि बिहार अब बड़ी अग्नि आपदाओं से निपटने में पहले से ज्यादा सक्षम हो चुका है। डिप्टी CM ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस व्यवस्था की नींव रखी थी, उसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : बिहार पुलिस विभाग में ‘सम्राट’ सर्जरी, 48 घंटे में बदले गये 115 DSP

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“प्रेमिका आएगी तभी उतरूंगा”, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ आशिक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
Next Article प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026
राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर रेस हुई ED, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर मारा छापा

September 2, 2026

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.