Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 09:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी और बच्चों से मिलने गये पति को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया
Headlines

पत्नी और बच्चों से मिलने गये पति को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया

August 23, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कानपुर। रक्षाबंधन के त्योहार के अवसर पर मायके में रह रही पत्नी और बच्चों से मिलने गये पति को ससुरालियों ने जिंदा जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत हो जाने से पहले ससुरालियों पर जिंदा जलाने का बयान दे दिया। इस पर युवक के परिजनों ने सोमवार को जीटी रोड को जाम कर न्याय की गुहार लगाई।

बिल्हौर के रहने वाले संजय श्रीवास्तव की 13 साल पहले महानगर के काकादेव निवासी शिखा श्रीवास्तव से हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों में कई वर्षों से अनबन चल रही थी और किसी न किसी बात पर आए दिन दोनों में झगड़ा हुआ करता था। इसको लेकर काफी दिनों से शिखा बच्चों को लेकर अपने मायके काकादेव में रह रही थी। रविवार को जब पूरा देश रक्षाबंधन का पर्व मना रहा था तभी संजय के ससुरालियों ने बच्चों की बीमारी की बात कहकर उसे काकादेव बुला लिया और किसी बात को लेकर संजय को ससुरालियों के लोगों ने जिंदा जला दिया।

auto

सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत हो जाने से पहले संजय ने ससुरालियों पर जिंदा जला देने का आरोप लगाते हुए बयान दिया। इस पर संजय के परिजनों ने सोमवार को शव को जीटी रोड पर रखकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान जीटी रोड पर दोनों ओर से भीषण जाम लग गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वसान के बाद परिजन जीटी रोड से हटे, तब जाकर घंटों बाद जाम से लोगों को निजात मिल सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘आज़ादी का #अमृतमहोत्सव’ पर ‘आइकॉनिक वीक’ की शुरुआत
Next Article नालंदा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Related Posts

Headlines

पांच थानों की पुलिस ने रात भर मारी रेड, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 बच्चियां आजाद

September 15, 2026
Headlines

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026
Headlines

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पांच थानों की पुलिस ने रात भर मारी रेड, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 बच्चियां आजाद

September 15, 2026

टूटती उम्मीदों और उफनती लहरों के बीच लिखी जीत की कहानी, नवाजे गये 9 जांबाज इंजीनियर

September 15, 2026

मंत्री नीतीश का बड़ा ऐलान- बिहार में बसेंगी स्मार्ट टाउनशिप, हुआ करार

September 15, 2026

चारदीवारी से बाजार तक पहुंची बिहार की महिलाएं, बदली लाखों परिवारों की तकदीर

September 15, 2026

पुलिस को देखते ही भागे उचक्के, लोडेड पिस्टल के साथ दबोचे गये

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.