Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 06:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के इस जेल में कैदियों के पैसे में कमिशन का खेला… जानें
Headlines

झारखंड के इस जेल में कैदियों के पैसे में कमिशन का खेला… जानें

June 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जेल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : पलामू सेंट्रल जेल में अवैध वसूली की जाती है। कैदियों के परिजनों से दी जाने वाली राशि से 10 प्रतिशत कमीशन काट लिया जाता है। 500 देने पर 50, जबकि 100 रूपए देने पर 10 रूपये की कटौती की जाती है। यह सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। कैदियों के परिजनों ने जवानों के अवैध वसूली को बेनकाब करते हुए वीडियो जारी किया है। मामला सामने आने पर जांच शुरू कर दी गयी है। तैनात जवानों से जवाब मांगा गया है।

पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। जेल में तैनात हवलदार प्रदीप भगत की निगरानी में कैदियों के परिजनों से दी जाने वाली राशि से 10 प्रतिशत कमीशन काटा जा रहा है। सुदना ओवरब्रिज के नीचे स्थित जेल के पहले गेट पर तैनात पुलिसकर्मी अनुज लकड़ा ने इस अवैध वसूली की पोल खोल दी है। एक कैदी के परिजन ने पुलिसकर्मी का वीडियो बना लिया। वीडियो में वह 10 प्रतिशत कमीशन काटने की बात कर रहा है।

बता दें कि सेंट्रल जेल में वर्तमान में एक हजार से अधिक कैदी हैं। कैदी इस पैसे का उपयोग जेल कैंटीन की सुविधाओं, टेलीफोन बूथ से बात करने और कानूनी खर्चों के लिए करते हैं। पैसा बंदियों तक पुलिसकर्मियों के माध्यम से पहुंचता है। वीडियो में पुलिसकर्मी अनुज लकड़ा स्पष्ट रूप से कह रहा है कि 500 रुपये पर 50 रुपये और 100 रुपये पर 10 रुपये की कटौती होगी। उसके अनुसार, यह वसूली हवलदार प्रदीप भगत के निर्देश पर की जा रही है। मामले में सेंट्रल जेल के जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अवैध वसूली में शामिल सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : रंगदारी के वास्ते चली थी भुरकुंडा में गो’ली, छह को पुलिस ने दबोचा

इसे भी पढ़ें : बेऊर जेल से मिला हुक्म और बोकारो में हुआ कांड, SP क्या बता गये… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरंगदारी के वास्ते चली थी भुरकुंडा में गो’ली, छह को पुलिस ने दबोचा
Next Article राष्ट्रपति ने अस्पताल में जाना शिबू सोरेन का हाल, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
झारखंड

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026
Headlines

रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जिला अस्पतालों में अब आसानी से होंगी मेजर सर्जरी, 37 करोड़ से लग रहे 1947 आधुनिक उपकरण

October 15, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026

रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

October 15, 2026

सीएम सम्राट ने किया रबी महाअभियान का आगाज, पटना से रवाना किये 40 रथ

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.