Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 08:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रंगदारी के वास्ते चली थी भुरकुंडा में गो’ली, छह को पुलिस ने दबोचा
Headlines

रंगदारी के वास्ते चली थी भुरकुंडा में गो’ली, छह को पुलिस ने दबोचा

June 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भुरकुंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में गोली-बारी कर दहशत फैलाने के मामले में छह संदेही गुहनगारों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो पिस्टल, सात गोली, घटना में प्रयुक्त की गई बाइक और पांच मोबाइल जब्‍त्त किया गया है। इस मामले की जानकारी गुरुवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। एसपी ने बताया कि 13 जून को भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे थे। नकाबपोश अपराधियों में से एक बाइक से उतरा और वहां पांच राउंड गोली चलाकर फरार हो गया। अपराधियों की गिरफ्तारी और पहचान के लिए पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई। पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान घटना में शामिल शूटर सुजीत डोम को उसके घर रिवर साइड, बुध बाजार, भुरकुंडा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान सुजीत ने घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताया। उसने बताया कि गोलीबारी रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से की गई थी। इस कांड के पीछे इनामुल अंसारी, मजहर अंसारी, आजाद अंसारी, कुणाल कुमार उर्फ बादल सिंह और बसंत मुंडा उर्फ गुल्टू की संलिप्तता रही है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्‍य सभी पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

इनामुल अंसारी चल रहा था बाइक

एसपी अजय कुमार ने बताया कि गोलीकांड के दौरान बाइक चलाने वाला व्यक्ति इनामुल अंसारी था। वह हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकाबेड़ा का रहने वाला है। पूरे चेहरे पर गमछा बांधकर उसने इस वारदात को अंजाम देने में अपनी सहभागिता निभाई। यहां तक कि उसने अपनी बाइक का नंबर प्लेट भी खरोच दिया था, ताकि पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए। वारदात के दिन इनामुल बाइक चलाते हुए सुजीत डोम को लेकर रेलवे साइडिंग पहुंचा था। इस दौरान वहां सद्दाम अंसारी, मजहर अंसारी और आजाद अंसारी मतकमा चौक और अन्य स्थानों पर पुलिस की गतिविधि की रेकी कर रहे थे। वे लोग पल-पल की रिपोर्ट सुजीत और इनामुल को दे रहे थे।

auto

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि शूटर सुजीत डोम का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पतरातु, रामगढ़ सहित अन्य थानों में छह मामले पहले से दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किया जा चुके हैं। छापेमारी में पतरातू सीडीपीओ के अलावा पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रह्मावत कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमा शंकर वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर ‘कमांडर’ ने चलवायी गोलियां, बोला- BOSS खत्म तो सब खत्म क्या…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाई कोर्ट ने JSSC को लगाया दो लाख का हर्जाना… जानें क्यों
Next Article झारखंड के इस जेल में कैदियों के पैसे में कमिशन का खेला… जानें

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.