Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 05:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»इंदौर: एमपी पीएससी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी, विभिन्न मागों को लेकर किया प्रदर्शन
Headlines

इंदौर: एमपी पीएससी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी, विभिन्न मागों को लेकर किया प्रदर्शन

January 13, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम नहीं आने और अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने एमपीपीएससी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए अभ्यर्थी ऑफिस के बाहर ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। अभ्यर्थियों ने आयोग के अधिकारियों से मांगों को लेकर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया।

दरअसल, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा अप्रैल 2022 में हुई। परीक्षा को हुए 10 महीने हो गए, लेकिन रिजल्ट नहीं आया। अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के रिजल्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थी राज्य लोक सेवा आयोग के ऑफिस पहुंचे और कहा कि समय पर रिजल्ट नहीं आने से अभ्यर्थियों को टेंशन हो रही है। वे भविष्य को लेकर कुछ तय तक नहीं कर पा रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने एमपी पीएससी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों ने आयोग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि इस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट संवैधानिक रूप से 100 फीसदी पर एक सप्ताह के अंदर जारी करें, जो कोर्ट केस में न अटके। हालांकि इस मामले में आयोग के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है।

अभ्यर्थियों ने कहा कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 कैलेंडर के अनुसार 16 से 21 मार्च 2023 में प्रस्तावित है। ऐसे में एमपीपीईबी द्वारा पटवारी की भी परीक्षा आयोजित की जा रही है। एमपीपीएससी के कई अभ्यर्थी पटवारी की भी परीक्षा देते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों ने मांग की है कि दोनों संस्थाएं आपस में समन्वय करके दोनों परीक्षाओं में होने वाले टकराव को दूर करें, ताकि अभ्यर्थी अच्छे से परीक्षा की तैयारी कर सके।

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के चलते पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। प्रदर्शन के पहले ही एमपीपीएससी ऑफिस के बाहर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात नजर आई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के संयोजक राधे जाट, मनराज सिंह, गोविंद सिंह सहित कई अभ्यर्थी यहां मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरीवाः फरवरी में गोविंदगढ़ तक चल जाएगी ट्रेन
Next Article शराब के रुपए मांगने पर दो युवकों ने गला दबाकर व कुल्हाड़ी मारकर की थी महिला की हत्या

Related Posts

Headlines

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.