Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 14 May, 2026 • 03:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इश्क का छाया ऐसा नशा नक्सल कमाण्डर को हथियार छोड़ने पर कर दिया मजबूर
Headlines

इश्क का छाया ऐसा नशा नक्सल कमाण्डर को हथियार छोड़ने पर कर दिया मजबूर

November 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोंडागांव। इश्क नचाये जिसको यार, वो फिर नाचे बीच बाज़ार।

गोली चलाते, बेरहमी से किसी का गला रेतकर हत्या कर देने वाले नक्सली जब इश्क में पड़ जाते हैं तो वे भी शायर की इस बात को सच कर जाते हैं।

एक नक्सल कमाण्डर का इश्क आख़िरकार उसे हथियार छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन दोनों ने कोंडागांव के एसपी सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सदा के लिए हिंसा का रास्ता छोड़ प्रेम का रास्ता चुन लिया|

दरअसल बस्तर के नारायणपुर जिला के सरहदी इलाके में सक्रिय मिलिट्री कम्पनी नं. 6 का प्लाटून डिप्टी कमाण्डर नागेश उर्फ बुधरू बैंजाम अपने ही कंपनी की साथी महिला नक्सली उर्मिला उर्फ सुकमति उसेण्डी से प्रेम करने लगा।
वह उसके साथ शादी कर घर बसना चाहता था लेकिन वह जानता था कि नक्सलियों के साथ रहकर अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा सकता, जिसके चलते उसने शासन की पुनर्वास नीति को अपनाते हुए आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया।

10 नवंबर को दोनों इनामी नक्सलियों ने कोंडागांव के एसपी सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष आकर आत्मसमर्पण कर दिया ।
पुलिस के अनुसार इन दोनों नक्सलियों पर आठ-आठ लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मुताबिक नागेश उर्फ बुधरू बैंजाम वर्ष 2005 में किस्टाराम एरिया में बाल संगठन में भर्ती हुआ था| फिर सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कोण्डागांव क्षेत्र के विभिन्न दलम में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में कम्पनी नं. 06 का प्लाटून डिप्टी कमाण्डर था।

वहीँ साथी महिला नक्सली उर्मिला उर्फ सुकमति उसेण्डी वर्ष 2014 भटबेड़ा की जनमिलिशिया में शामिल हुई थी| वर्तमान में नक्सली मिलिट्री कम्पनी नं. 06 की ही सदस्य थी।

दोनों नक्सल गतिविधियों में शामिल रहते हुए एक दूसरे को पसंद करते हुए प्रेम करने लगे| औरों की तरह अपना घर बसने का सपना देखने लगे|

लेकिन अपने साथी नक्सलियों के दुर्व्यवहार व उनके शोषण से परेशान होकर आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने का फैसला लिया| इसके पहले दंतेवाडा जिले में वेलेंटाइन डे पर लिखा ख़त पाकर नक्सली प्रेमिका ने भी आत्मसमर्पण कर दिया|

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleग्रामीणों को भ्रमित कर पैसे ऐंठने वाले चार ढोंगी साधु गिरफ्तार
Next Article हैवानियत ऐसी की कब्र खोदकर लाशों से नोंचते थे महिलाओं के बाल

Related Posts

Headlines

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026
Headlines

रंगदारी का प्रतिरोध किया तो बस ड्राइवर पर चला दी गोली, चार धराये

May 13, 2026
Headlines

क्राइम कंट्रोल पर SP का सख्त एक्शन प्लान तैयार, थानेदारों को सख्त फरमान

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 14, 2026

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026

बिहार में EV वालों की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते ही खाते में आएगा पैसा

May 13, 2026

बिहार के 8 जिलों में बनेंगे आधुनिक थाना भवन, करोड़ों रुपये खर्च करेगी सरकार

May 13, 2026

सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? जानिए प्लांटर फेशियाइटिस के खतरे

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.