Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 06:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CID के शिकंजे में जमशेदपुर का बड़का फ्रॉड, टपा लिया था 3 करोड़
Headlines

CID के शिकंजे में जमशेदपुर का बड़का फ्रॉड, टपा लिया था 3 करोड़

August 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CID
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में CID की साइबर क्राइम थाना टीम ने करोड़ों की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। यह बड़का फ्रॉड जमशेदपुर का रहने वाला है। उसके पास से बैंक खातों से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

CID की DSP नेहा बाला ने रविवार को बताया कि आरोपी ने लगभग 2 करोड़ 98 लाख 66 हजार 750 रुपये की ठगी की है। इस संबंध में 28 जुलाई 2025 को कांड संख्या 88/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement

पीड़ित ने बताया कि उसे टेलीग्राम ऐप पर एक लिंक के जरिए ग्लोबल इंडिया साइट से जोड़ा गया, जिसमें शिकागो बोर्ड ऑफ ऑप्शंस एक्सचेंज में मेटल ट्रेडिंग के नाम पर उच्च रिटर्न का झांसा दिया गया। इसी बहाने साइबर अपराधियों ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 3 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

CID ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी, उनमें पहले से धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

DSP नेहा बाला ने बताया कि इस मामले का एक लिंक उत्तर प्रदेश के नोएडा से भी जुड़ा है, जहां सेक्टर-36 थाने में इसी तरह की ठगी की शिकायत दर्ज है। आरोपी के इंडसइंड बैंक खाते में एक ही दिन में 1 करोड़ 15 लाख रुपये जमा होने की जानकारी भी सामने आई है।

गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मिले इनपुट्स के अनुसार, इसी खाते के खिलाफ उत्तर प्रदेश और झारखंड में शिकायतें दर्ज हैं। CID पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस अंतरराज्यीय साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों, बैंक खातों और डिजिटल संपत्तियों का भी पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे, अस्पताल में आखिरी सांस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे, अस्पताल में आखिरी सांस
Next Article खतरनाक बीवी… पहले पति को दमभर कूटा, फिर फंदे पर लटका दिया

Related Posts

Headlines

सीएम का अफसरों को कड़ा निर्देश : अजगैबीनाथ में उतरेंगे बड़े विमान, काम में देरी बर्दाश्त नहीं

September 28, 2026
Headlines

CEC को राज्यसभा भेजने वाली कांग्रेस किस मुंह से आयोग पर उठा रही सवाल? प्रतुल का बड़ा हमला

September 28, 2026
Headlines

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भड़के बाबूलाल, बोले- राहुल गांधी को अच्छे…

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम का अफसरों को कड़ा निर्देश : अजगैबीनाथ में उतरेंगे बड़े विमान, काम में देरी बर्दाश्त नहीं

September 28, 2026

CEC को राज्यसभा भेजने वाली कांग्रेस किस मुंह से आयोग पर उठा रही सवाल? प्रतुल का बड़ा हमला

September 28, 2026

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भड़के बाबूलाल, बोले- राहुल गांधी को अच्छे…

September 28, 2026

खिलाड़ियों के लिए खुला सरकारी नौकरी का रास्ता, CRPF से रेलवे तक बंपर भर्ती

September 28, 2026

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.