Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 03:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे, अस्पताल में आखिरी सांस
Headlines

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे, अस्पताल में आखिरी सांस

August 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हरिनारायण सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड के दिग्गज वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह नहीं रहे। रविवार यानी तीन अगस्त को निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर लिखा, “वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राज्य की निष्ठा से सेवा की। ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”

वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
उन्होंने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्ठा व संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की।

शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/MNDpW9YHAo

— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) August 3, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा, “हरिनारायण सिंह के निधन का दुखद समाचार मिला। यह पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।”

वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिनारायण सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे। pic.twitter.com/B1HqakN6vb

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 3, 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “हरिनारायण सिंह दशकों तक पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सेवा करते रहे। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”

हरिनारायण सिंह ने अपने करियर में प्रभात खबर और दैनिक हिंदुस्तान जैसे प्रमुख अखबारों में संपादक के तौर पर काम किया था। वर्तमान में वे आज़ाद सिपाही के प्रधान संपादक थे। उनके योगदान को पत्रकारिता जगत में हमेशा याद किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में रविवार शाम को किया गया। इससे पहले प्रेस क्लब में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जहां कई पत्रकार और शुभचिंतक मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : अब ड्रोन से फैलाई दहशत तो लगेगा गैंगस्टर एक्ट, CM ने लिया सख्त फैसला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफिर दिखेगा देसी गर्ल का जलवा, प्रियंका की होगी धमाकेदार एंट्री
Next Article CID के शिकंजे में जमशेदपुर का बड़का फ्रॉड, टपा लिया था 3 करोड़

Related Posts

झारखंड

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026
Headlines

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.