Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिजली सब्सिडी को लेकर सीएम चंपाई का बड़ा ऐलान… जानें
Headlines

बिजली सब्सिडी को लेकर सीएम चंपाई का बड़ा ऐलान… जानें

February 7, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम चंपाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि बिजली सब्सिडी को जल्द बढ़ाया जाएगा। बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। साथ ही सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। मौका था विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/ सचिव के साथ हाई लेवल मीटिंग का। यह मीटिंग वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व प्राप्ति और खर्च को लेकर रखी गई थी। सीएम चंपाई सोरेन ने मौके पर विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कामों में तेजी लाने का निर्देश

Advertisement Advertisement

सीएम चंपाई सोरेन ने सभी विभागों को विभिन्न योजनाओं के कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि यहां की ज्यादा से ज्यादा जनता को इसका लाभ मिल सकें। सीएम ने जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को समय पूरा करने को भी कहा। उन्होंने स्वीकृत योजनाओं का काम जल्द शुरू करने और लंबित योजनाओं को पूरा करने का भी निर्देश दिया।

वित्तीय प्रबंधन को करें बेहतर

सीएम ने अधिकारियों को वित्तीय प्रबंधन को और भी बेहतर बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब दो महीने से कम समय बचा है। ऐसे में सभी विभाग अपने बजट की राशि के खर्चे में तेजी लाएं ताकि जो लक्ष्य निर्धारित है, उसे पूरा कर सकें।

केंद्र प्रायोजित योजनाओं की भी जानकारी

सीएम ने बैठक में विभागवार केंद्र प्रायोजित योजनाओं के उपलब्धियां की जानकारी ली। वित्त विभाग ने सीएम को बताया कि केंद्र सरकार से केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए जो राशि मिली है, उसे खर्च करने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि के खर्च के बाद अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

“आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत मिले आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें

सीएम चंपाई सोरेन ने “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर पिछले साल 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित जो आवेदन मिले हैं, उसकी अद्यतन जानकारी ली। इस क्रम में निष्पादित, अस्वीकृत और लंबित आवेदनों के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि आवेदन लंबित नहीं रहे, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें और जिस आवेदन को अस्वीकृत किया गया है उसकी वजह भी बताई जानी चाहिए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 59 लाख 28 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं जिनमें से 60 प्रतिशत से ज्यादा का निष्पादन किया जा चुका है।

सीएम ने दिए ये अहम निर्देश

  • अबुआ आवास योजना की स्थाई प्रतीक्षा सूची बने। इस योजना के तमाम विसंगतियों को तुरंत दूर करने का निर्देश। इसके साथ इस योजना के दुरुपयोग और गलत इस्तेमाल किए जाने पर कार्रवाई का भी प्रावधान किया जाए।
    सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश।
  • सरकार द्वारा धान क्रय को लेकर किसानों को समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।
  • हरा राशन कार्डधारियों को हर महीने अनाज देने और पीडीएस डीलरों के कमीशन बढ़ाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करें।
  • जनजातीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी हो।
  • 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने की पहल जल्द शुरू होनी चाहिए।
  • 5 वर्ष से पुराने सभी सड़कों की मरम्मत कराने का भी मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 15000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का मरम्मत किया जाना है। इसमें 9000 किलोमीटर सड़क की मरम्मति की स्वीकृति दी जा चुकी है।
  • सीएम ने सिदो- कान्हू क्लब के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। अधिकारियों ने सीएम को बताया कि पूरे राज्य में 28 हज़ार सिदो-कान्हू क्लब का गठन हो चुका है और इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। सभी रजिस्टर्ड क्लब को हर वर्ष 25 हज़ार रुपए दिए जाएंगे।
  • सीएम ने मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना को तुरंत चालू करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस योजना के तहत 80 गाड़ियां खरीदी जा चुकी है और एक सप्ताह में इसे चालू कर दिया जाएगा।
  • सीएम ने रांची और बोकारो में मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर हो रही पहल की भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि बोकारो मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है और रांची मेडिकल कॉलेज के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है। वहीं, रिनपास, रांची के परिसर में मेडिको सिटी बनाया जाएगा। मंत्रीपरिषद से इस प्रस्ताव को अप्रूवल मिलने के बाद इंफ़्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
  • यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के लिए 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाली महिलाओं के चयन का अभियान शुरू करने का दिया निर्देश।
  • अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के भोजन इत्यादि की व्यवस्था और बहूमंजिला छात्रावास के निर्माण को लेकर भी दिया निर्देश।
  • 325 प्रखंड स्तरीय स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस का विस्तार करें।
  • नावाडीह, पोटका चाकुलिया और बंदगांव में बनेंगे नए कॉलेज।
  • विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू हो।
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सभी जिलों में पशु मेला लगाया जाय।
  • एक लाख बिरसा सिंचाई कूप का निर्माण शीघ्र शुरू हो।
  • दाखिल -खारिज का निष्पादन और लगान रसीद समय पर निर्गत हो।

ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य सचिव एल खियांग्ते, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे एवं विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट में तीन एजेंडों को ग्रीन सिग्नल

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सितम ढा रही ठंड, अगले चार रोज का मौसम कैसा… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व CM हेमंत सोरेन की बढ़ी ED रिमांड, कब तक… जानें
Next Article चतरा में मुठभेड़, दो जवान शहीद

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.