Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 09:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के लिए CM का बड़ा ऐलान… जानें
Headlines

आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं के लिए CM का बड़ा ऐलान… जानें

March 6, 2024No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : CM चंपई सोरेन ने ऐलान किया कि अब हर महीने आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपए और सहायिकाओं को 4750 रुपए मानदेय के तौर पर दिये जायेंगे। झारखंड को संवारने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जल-जंगल-जमीन के रक्षकों और झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में बलिदान देने वाले अपने पूर्वजों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं। यहां के आदिवासियों-मूलवासियों की अस्मिता को बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौका था सर्वजन पेंशन योजना के तहत लाभुकों के बीच पहली किस्त की रकम ट्रांसफर करने का। रांची के खेलगांव में कार्यक्रम आयोजित की गई थी। मौके पर 50 से 60 साल के 1 लाख 58 हजार 218 आदिवासी, दलित और महिला लाभुकों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिये ट्रांसफर किये गये। CM ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में राज्य के बहन-बेटियों को कई सौगातें दी। CM ने कहा कि झारखंड का नवनिर्माण एक ऐसे राज्य के रूप में करेंगे, जहां सभी समुदाय और वर्ग का मान-सम्मान होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। हर किसी को उसका हक-अधिकार मिलेगा।

राज्य की नींव को कर रहे मजबूत

CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड तभी आगे बढ़ेगा, जब इसकी नींव मजबूत होगी। इसी बात को ध्यान में रखकर यहां की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत कर रहे हैं। समाज में किसी के साथ भेदभाव नहीं हो, इस पर सरकार का विशेष जोर है। समाज के अंतिम व्यक्ति को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आदिवासी-मूलवासी दलित, पिछड़े, गरीब, मजदूर, किसान और महिला, सभी के उत्थान के लिए कार्य हो रहा है। यहां के बच्चे-बच्चियों के भविष्य को संभालने और उन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं ।

हर किसी को रोटी -कपड़ा और मकान देने के लिए प्रतिबद्ध

CM चंपई सोरेन ने कहा कि रोटी-कपड़ा और मकान हर किसी की मूलभूत जरूरत है। ऐसे में यहां के लोगों की इन जरूरतों को पूरा करने की दिशा में सरकार लगातार काम करती आ रही है। इसी कड़ी में अबुआ आवास योजना के तहत 20 लाख गरीब, जरूरतमंद और आवास विहीन लोगों को तीन कमरों का मकान दे रहे हैं।

राज्य के हालात और जरूरत को ध्यान में रखकर बन रही नीतियां और योजनाएं

CM चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य के हालात और यहां के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां और कार्य योजनाएं बनाई जा रही हैं। “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से हमने राज्य के हालात और यहां के लोगों की आवश्यकताओं को जानने का प्रयास किया, ताकि उनके हित में उनके अनुरूप योजनाएं बनाकर उसे धरातल पर उतार सकें। आपकी योजना-आपकी-सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का असर है कि अधिकारी द्वार द्वार जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ भी पहुंचा रहे हैं।

राज्य धनी है पर यहां के लोग गरीबी में रहने को मजबूर

CM चंपई सोरेन ने कहा कि जल -जंगल और जमीन, खेत-खलिहान और खनिज संसाधनों के मामले में झारखंड एक धनी राज्य है। लेकिन, अफसोस इस बात का है कि यहां के आदिवासी-मूलवासी अभी भी पिछड़े हैं। वे आर्थिक तंगी में रहने को मजबूर हैं। अलग राज्य बनने के 19 वर्ष तक इन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में कभी सार्थक प्रयास नहीं हुआ। यहां के लोग हमेशा हाशिए पर रहे। उनके दुःख-दर्द की चिंता किसी ने नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार यहां के आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग और तबके को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम करती आ रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

विकास की नई गाथा लिख रहे हैं

CM चंपई सोरेन ने कहा कि वर्ष 2019 में हेमंत सोरेन को 5 वर्षों के लिए जनादेश मिला था। उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला ही था कि कोरोना जैसी महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान झारखंड समेत पूरी दुनिया की व्यवस्था ठप्प हो गई थी। दो वर्षों तक कोरोना से जंग जारी रही। हेमन्त बाबू के कुशल नेतृत्व में जीवन और जीविका बचाने का बेहतरीन कार्य हुआ। कोरोना की रफ्तार कम हुई तो विकास की गति को उन्होंने तेज किया और अगले दो वर्षों के दौरान झारखंड को खुशहाल और सशक्त राज्य बनाने की दिशा में कार्य करते रहे। हेमन्त जी ने जो विकास कार्य शुरू किया था, उसे हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध करा रहे हैं सारी सुविधाएं

CM चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों को ऐसा स्वरूप देने जा रहे हैं जहां महिलाओं और बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा।

कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने की दिशा में बढ़ रहे आगे

CM ने कहा कि जब बच्चे शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, तभी उनकी सोच भी बेहतर होगी। ऐसे में झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। हमारा संकल्प कुपोषण मुक्त झारखंड बनाना है।

बच्चियों का बेहतर भविष्य हो, इसे कर रहे सुनिश्चित

CM ने कहा कि आर्थिक तंगी की वजह से बच्चियां पढ़ाई से वंचित नहीं रहें, इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के माध्यम से बच्चियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। राज्य में वर्ष 2023-24 तक 6 लाख 96 हज़ार से ज्यादा बच्चियों को 336 करोड़ 38 लाख रुपए इस योजना के तहत दिए जा चुके हैं। बच्चियां पढ़-लिखकर इंजीनियर, डॉक्टर और अफसर बनें, इसके लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है।

समारोह की खास बातें

  • सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत 50 से 60 आयु वर्ग के 1 लाख 58 हज़ार 218 नए लाभुकों को पहली किस्त हस्तांतरित।
  • 76 हज़ार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला तोहफा। सेविकाओं को अब 9500 और सहायिका को 4750 रुपए प्रति माह मिलेगा मानदेय।
  • 896 सेविका और सहायिका को उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद राशि देकर किया गया सम्मानित।
  • नव चयनित सेविका और सहायिका को मिला नियुक्ति पत्र।
  • सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत 42 हज़ार 489 बच्चियों के खाते में डीबीटी के माध्यम 26 करोड़ 56 लाख 64 हज़ार रुपए किए गए हस्तांतरित।
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के वेब एप्लीकेशन का लोकार्पण।
  • सक्षम आंगनबाड़ी बुकलेट एवं पोषक धारा पत्रिका का विमोचन।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री श्रीमती बेबी देवी, राज्य सभा सांसद महुआ माजी, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक समाज कल्याण शशि प्रकाश झा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : CM पहुंचे बन रहे फ्लाइओवर का जायजा लेने, क्या बोले… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM पहुंचे बन रहे फ्लाइओवर का जायजा लेने, क्या बोले… जानें
Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026
Headlines

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026
रांची

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.