Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 09:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उस्तरे से दो बच्चों का गला रेत डाला, आरोपी का एनकाउंटर… जानें
Headlines

उस्तरे से दो बच्चों का गला रेत डाला, आरोपी का एनकाउंटर… जानें

March 20, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बच्चों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

UP : दो बच्चों की उस्तरे से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों सगे भाई थे। मृतकों की उम्र 14 और 6 साल बताई गई। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया। बाइक और दुकान में तोड़फोड़ की। वहीं, घटना के करीब तीन घंटे के भीतर पुलिस ने संदेही गुनहगार को एंकाउंटर में मार गिराया। दिल दहलाने वाली यह वारदात यूपी के बदायूं के बाबा कालोनी में बीते शाम अंजाम दिया गया।

मारे गये बच्चों की दादी ने मीडिया को बताया कि सामने के सैलून वाले घर आए और मुझसे बात करने लगे। इसके बाद मैंने उनसे बैठने को कहा और अंदर चाय बनाने चली गई। इस बीच वे ऊपर चले गए। मेरे बीच वाले पोते के हाथ में उसने उस्तरा मारा, तब हमें मामले का पता चला। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह सामने नहीं आई है।

हत्या के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। घरवाले और आस-पास के लोग मौके पर बवाल करने लगे। नाराज लोगों ने आरोपी के सैलून में तोड़फोड़ की। सामान को निकालकर सड़क पर फेंक दिया और आग लगा दी। भीड़ ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। हालात को काबू में करने के वास्ते पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को मोर्चा संभालना पड़ा। वहीं, मृतक बच्चों के घरवालों ने शव लेने आई एम्बुलेंस को भी वापस भेज दिया। पैरामिलिट्री फोर्स के आने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उधर, घटना की सूचना पर SSP आलोक प्रियदर्शी और DM मनोज कुमार भी स्पॉट पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।

लाल घेरे वाले दोनों बच्चों की हुई है हत्या

 

शुखूपुरा जंगल में मारा गया एक संदेही गुनहगार

घटना के बाद पुलिस अफसरों ने साजिद और जावेद की तलाश में तीन टीमें लगा दीं। सर्विलांस से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस लोकेशन को ट्रेस करते हुए सिविल लाइन थाने के शेखूपुरा जंगल में पहुंची। वहां पर टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने भी मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी शुरू की। इसी दौरान साजिद के पैर में एक गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हुई है। वह बाबापुरी इलाके का रहने वाला था। वहीं, दूसरा आरोपी जावेद अभी फरार है।

IG डॉ राकेश कुमार ने बताया, ‘दो बच्चों की नृशंस हत्या की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी मारा गया। हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

इसे भी पढ़ें : AK-47 के साथ खूंखार एरिया कमांडर धराया, क्या बोल गये IG… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआरक्षण को लेकर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला… जानें क्या
Next Article झमाझम बारिश से भीगी रांची, अगले तीन घंटे तक सात जिलों में अलर्ट

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026
Headlines

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026
Headlines

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026

‘डरना मत, हम दिलाएंगे इंसाफ’, दरिंदगी की शिकार बिटिया को मिला कानून का सहारा

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.