Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 04:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री सत्यानंद भोक्ता का दावा- जल्द आएगी नई नियोजन नीति
Headlines

मंत्री सत्यानंद भोक्ता का दावा- जल्द आएगी नई नियोजन नीति

December 19, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दावा किया कि सरकार जल्द ही नयी नियोजन नीति लाएगी। मंत्री ने कहा कि गुजरे चार सालों से सरकार लगातार नियुक्तियां कर रही है। खाली पदों के लिए विज्ञापन भी जारी किया जा रहा है। सरकार जनहित में काम भी कर रही है। मंत्री भोक्ता सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सदन में भाजपा विधायकों द्वारा नियोजन नीति के लिए उठाए मसले पर भोक्ता ने कहा कि विपक्ष सरकार द्वारा दी गई नौकरियों को अपना बता रहा है। यदि ऐसा ही है तो अपने समय में ही वह नियुक्ति पत्र बांट देता। वे जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं। सत्ता से बाहर रहने के कारण विपक्ष बौखलाहट में है। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही नयी नियोजन नीति लाएगी। युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।

Advertisement Advertisement

नियोजन नीति पर भागती रही सरकार : भानु प्रताप

सदन के बाहर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा ने सदन में युवाओं का विषय उठाया, उनके लिए नियोजन नीति पर सवाल पूछे लेकिन सरकार भागती नजर आयी। पिछले चार सालों में 800 से भी कम नियुक्तियां इस सरकार में हुई। सरकार के मुताबिक हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देना था। इस हिसाब से 20 लाख को नौकरी अबतक देनी थी। पारा शिक्षकों को स्थायी नहीं करने की लिखित सूचना सदन में आयी है। सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती तीन माह में ही शिक्षकों को नियमित करने की बात कही थी लेकिन जो सूचना अब सरकार ने दी है, उससे लगता है कि लाखों पारा शिक्षकों की भावनाओं के साथ सरकार ने खिलवाड़ किया।

इसे भी पढ़ें : कारोबारी जय सिंघानिया के ठिकानों पर IT की दबिश

इसे भी पढ़ें : बच्चियों को पढ़ाएंगे, इंजीनियर-डॉक्टर और अफसर भी बनाएंगे : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : झारखंड में युवाओं को मिलेगी नौकरी, 456 करोड़ इंवेस्टमेंट का हुआ MOU

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफरार दाहू यादव के घर CBI की रेड
Next Article NIA का खुलासा, इस काम में जुटा था नक्सली विजय आर्य

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.