Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 2 September, 2026 • 01:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 6 उचक्कों के धराते ही एक साथ सॉल्व हो गये कई केस
Headlines

6 उचक्कों के धराते ही एक साथ सॉल्व हो गये कई केस

May 30, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ जिले में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक साथ सात चोरी कांडों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में एक ऐसा शातिर चोर भी शामिल है, जिसके खिलाफ नगर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चोरी के 19 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि हाल के दिनों में जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं। लोगों में भी इसे लेकर चिंता थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की। लगातार निगरानी और छापेमारी के बाद पुलिस को यह सफलता मिली।

रेलवे क्वार्टर चोरी कांड का खुलासा, अमन अंसारी गिरफ्तार

पुलिस ने 28 दिसंबर 2025 को पाकुड़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का भी खुलासा कर लिया है। इस मामले में अमन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी के अनुसार अमन अंसारी लंबे समय से चोरी की घटनाओं में सक्रिय था। उसके खिलाफ पहले से चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य मामलों में भी उसकी भूमिका की जांच कर रही है।

मेडिकल हॉल से एसी चोरी करने वाले दो आरोपी दबोचे गए

20 मई 2026 की रात हाटपाड़ा स्थित मां नित्य काली मेडिकल हॉल से एसी का आउटडोर यूनिट चोरी कर लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अंजना गांव निवासी रहमान शेख और मोहर्रम शेख तक पहुंच गई। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एसी आउटडोर यूनिट का स्टैंड, प्लास, पेचकस, चोरी के समय पहने गए कपड़े, दो कांसे की थालियां और एक गैस सिलेंडर बरामद किया। पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

पांच दुकानों में चोरी करने वाले तीन आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

27 मई को हाटपाड़ा रथ मेला मैदान के पास स्थित पांच दुकानों में एक ही रात चोरी हुई थी। घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी थी और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव भी बढ़ गया था। जांच के दौरान पुलिस ने वजीर शेख, हजीबुल शेख और रोनी शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों ने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से सात कांसे की थालियां बरामद की गई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वजीर शेख और रोनी शेख के खिलाफ नगर थाना में चार मामले और आरपीएफ थाना में एक मामला पहले से दर्ज है।

19 मामलों वाला शातिर अपराधी भी गिरफ्त में

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा अपराधी भी शामिल है, जिसके खिलाफ चोरी के कुल 19 मामले दर्ज हैं। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद जिले में सक्रिय चोरी गिरोहों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी के सामान की खरीद-बिक्री में और कौन लोग शामिल थे।

एसपी बोले- अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

एसपी अनुदीप सिंह ने कहा कि पाकुड़ में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

टीम की मेहनत लाई रंग

इस पूरे अभियान में एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना पुलिस, तकनीकी शाखा और विशेष छापेमारी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी का दावा है कि इन गिरफ्तारियों के बाद जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और लोगों का भरोसा पुलिस पर और मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें : गिद्दी सी और रेलिगढ़ा में CBI की दबिश, इन लोगों के ठिकानों पर घंटों चली जांच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिद्दी सी और रेलिगढ़ा में CBI की दबिश, इन लोगों के ठिकानों पर घंटों चली जांच
Next Article जहां रोज होती है भूख से जंग, वहां उम्मीद की थाली लेकर पहुंचे लुत्फुल हक

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026
अन्य खबरें

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026
Headlines

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 2, 2026

नेपाल की तबाही के बीच वायरल हुई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, नवंबर में एलियन का दावा

September 1, 2026

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी निदेशक, स्किल डेवलपमेंट से AI-रोबोटिक्स तक पर हुई बात

September 1, 2026

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, IBPS RRB में 13,706 पदों पर Vacancy

September 1, 2026

बिहार में परीक्षा सिस्टम होगा दुरुस्त, जस्टिस हरीश कुमार संभालेंगे सुधार समिति की कमान

September 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.