Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 06:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 70 हजार साल बाद गुजरेगा हरी पूंछ वाला रहस्‍यमय धूमकेतु, जानें भारत में कब दिखेगा दुर्लभ नजारा
Headlines

70 हजार साल बाद गुजरेगा हरी पूंछ वाला रहस्‍यमय धूमकेतु, जानें भारत में कब दिखेगा दुर्लभ नजारा

December 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
नई दिल्‍ली। हरी पूंछ वाला लियोनार्ड धूमकेतु आगामी 12 दिसंबर को धरती के पास से गुजरने जा रहा है। इसे साल का सबसे चमकदार धूमकेतु कहा जा रहा है। करीब 70 हजार साल में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक हरी पूंछ वाला धूमकेतु धरती के पास से गुजरेगा। इस धूमकेतु की खोज इसी साल जनवरी महीने में की गई थी। इस धूमकेतु को C/2021 A1 के नाम से भी जाना जाता है।वैज्ञानिकों के मुताबिक यह धूमकेतु 12 दिसंबर को धरती के सबसे करीब होगा। इस दौरान इसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 21 मिलियन मील (35 मिलियन किमी) होगी। इसे रात के समय पूरे महीने आकाश में देखा जा सकेगा और जैसे-जैसे महीना खत्‍म होगा, इसकी चमक बढ़ती चली जाएगी। उत्तरी गोलार्ध में इसे पूर्व और पूर्वोत्‍तर दिशा में किसी टेलिस्कोप या दूरबीन की मदद से देखा जा सकता है। इस धूमकेतु की खोज खगोलविद ग्रेगरी जे लियोनार्ड ने की थी। यह धूमकेतु करीब 35 हजार साल तक बाहरी अंतरिक्ष में रहने के बाद अब धरती के करीब आ रहा है।
देखने के लिए सबसे अच्‍छा समय 17 दिसंबर को होगा
खगोलविदों ने बताया कि 12 दिसंबर को इसे देखने के लिए सबसे अच्‍छा समय सूर्योदय से कुछ घंटे पहले का रहेगा। खगोलविदों का कहना है कि 14 दिसंबर के बाद से यह सूर्यास्‍त के बाद आसमान आकाश में दिखाई देगा। यह धूमकेतु भले ही 12 दिसंबर को पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा लेकिन खगोलविदों का कहना है कि इसे देखने के लिए सबसे अच्‍छा समय 17 दिसंबर को होगा। इस दौरान लियोनार्ड धूमकेतु की चमक अपने शवाब पर होगी।

हरे रंग की पूंछ के साथ दिखाई देगा यह धूमकेतु

खगोलविदों का कहना है कि बाद में महीने में शाम को कुछ समय के लिए इस चमकीले हरे बर्फ के गोले को सूर्यास्त के बाद देखना संभव हो सकता है। इस दौरान इस धूमकेतु की हरे रंग की एक पूंछ भी दिखाई देगी। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बर्फीली चट्टान का आंतरिक भाग सूर्य के जितना करीब आता है, उतना ही गर्म होता है। इससे पहले यह नीली धूल, फिर पीले या सफेद और अंत में हरे रंग का उत्सर्जन करता है।

धरती के करीब टूट सकता है यह धूमकेतु
हरे रंग की पूंछ का मतलब यह धूमकेतु काफी गर्म है। इसमें बहुत सारे साइनाइड और डायटोमिक कार्बन हैं और इसके टूटने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा है। क्रिसमस के दिन लियोनार्ड को सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पश्चिम क्षितिज पर देखने का मौका मिल सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहां हैं। इस धूमकेतु के दिसंबर के अंत में सबसे अधिक चमकीला होने की उम्मीद है। लियोनार्ड धूमकेतु को खगोलविद ग्रेगरी जे लियोनार्ड ने 3 जनवरी को एरिजोना में माउंट लेमोन इन्फ्रारेड वेधशाला से खोजा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटाटा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत
Next Article 11 दिसंबर की रात देश के कई राज्यों में नहीं बुक होंगे रेल टिकट, नहीं मिलेगा जनरल टिकट

Related Posts

Headlines

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026
Headlines

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026
Headlines

मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान- 9 जिलों के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.