WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
भोपाल। भारत के नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने रविवार को राजधानी भोपाल के जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया। अवलोकन दौरान उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया।
बेरी ने संग्रहालय की दीर्घाओं एवं उनमें जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन तथा कलात्मक संयोजन की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि संग्रहालय को बहुत ही खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। अवलोकन दौरान उन्होंने आवास दीर्घा एवं लिखंदरा पुस्तकालय की प्रशंसा भी की। अवलोकन के दौरान संग्रहालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

