Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 04:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » साहिबगंज के तेंनवा नदी के किनारे मचा तहलका… जानें क्यों
Headlines

साहिबगंज के तेंनवा नदी के किनारे मचा तहलका… जानें क्यों

September 15, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Sahebganj : साहिबगंज में तेंनवा नाला नदी में चार बच्चियां डूब गईं। इनमें से तीन बच्चियों को सही सलामत बाहर निकाल गया, वहीं एक बच्ची की जान चली गयी। यह घटना राजमहल थाना क्षेत्र में आज यानी रविवार को भोर में हुई। मिली जानकारी के अनुसार राजमहल थाना क्षेत्र के टेकबथान गांव निवासी मुकेश यादव के नौ साल की बेटी प्रियंका कुमारी, उसकी 12 साल की बहन रिया कुमारी, विकास यादव 10 साल की बेटी सोनाक्षी कुमारी और प्रदीप यादव नौ साल की बेटी चांदनी कुमारी आज भोरे-भोर करीब पांच बजे गांव से लगभग 500 मीटर की दूर डेढ़गामा-टेकबथान गांव के बीच बने तेंदुवा नाला (नदी) में गयी थी। उन्हें करमा पूजा समाप्ति की झुंड़ (घांस) सहित अन्य सामग्री को विसर्जन करना था। विसर्जन करने के दौरान चारों बच्ची डूबने लगी। बगल में मछली मार रहे डेढ़गामा गांव निवासी संजय मंडल ने देखा कि कुछ बच्चियां बच्ची डूब रहीं हैं। संजय मंडल ने अकेले ही तेंनुवा नाला नदी में छलांग लगा दी। जैसे-तैसे एक-एक कर तीन बच्चियों को बाहर निकाला। तीनों बच्ची घबराई हुई, सहमी हुई थी। लगभग 10 मिनट के बाद मुकेश यादव की 11 साल की दूसरी बेटी रिया कुमारी ने कहा कि मेरी छोटी बहन प्रियंका कुमारी नदी में रह गई है। यह कहते हुए तीनों बच्ची चिल्लाते हुए रोने लगीं और कहने लगीं मेरी बहन डूबी हुई है। कोई उनको बचाओ। बच्चियों की डूबने की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया।

इतने में ही परिजनों के साथ दोनों गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दोनों गांव के ग्रामीण व परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ मछली मारने वाले जाल वह अन्य सामग्रियों से खोजबीन करना शुरू किया। लगभग तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आठ बजे बच्ची को बाहर निकाला। जांच करने के बाद डॉ उदय कुमार टुडू ने बच्ची प्रियंका कुमारी को मृत घोषित किया। इस बीच राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर ने बताया कि बच्ची डूबने से मौत हुई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।

इसे भी पढ़ें : पूरे दमखम के साथ झारखंड में दावा ठोकेंगे मांझी, क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : हिमंत के बयान पर भड़के केशव, क्या बोल गये… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के तीन दुश्मन : PM मोदी… देखें वीडियो
Next Article भयंकर तूफान की आहट, फ्लाइट्स-ट्रेन रद्द, स्कूल-कॉलेज बंद… जानें कहां

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.