अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन नाग को नामकुम के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में दशमाईल चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, जिंदा गोली, मोबाइल फोन और बाइक जब्त की गयी है। पुलिस को आज ही इंफॉर्मेशन मिली थी कि एक शख्स पल्सर बाइक पर सवार होकर हथियार के साथ घूम रहा है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस पर DIG सह SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में मुख्यालय DSP अमर कुमार पांडेय की देखरेख में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम जब दशमाईल चौक पहुंची, तो एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर बाइक से भागने लगा। पीछा करने पर वह चुकरू मोड़ के पास ग्रेस क्लिनिक के नजदीक बाइक छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। धराये शख्स ने अपना नाम पवन नाग बताया। वह खूंटी के पंदन टोली, डुंगरा का रहने वाला है। उसके पास से एक पिस्टल और 7.65 कैलिबर की एक गोली बरामद हुई। उसे गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। उसे दबोचने में सीनियर DSP अमर कुमार पांडेय, खरसीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार, एसआई नितिश कुमार और सत्येन्द्र पांडेय की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन महादेव’ : जांबाजों ने मा’र गिराये तीन आतंकी
इसे भी पढ़ें : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : दो मिनट में बिछा दी तीन ला’शें, मां-बाप और बहन को दौड़ा-दौड़ा कर का’ट डाला
इसे भी पढ़ें : रांची से लेकर पटना तक बेचा गया पावर ग्रिड में हुए डकैती का माल, 9 धराये



