Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 05:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सड़कों पर उतरे खाकी के पहरेदार, रांची की गलियों में गूंजी पुलिस की सायरन
Headlines

सड़कों पर उतरे खाकी के पहरेदार, रांची की गलियों में गूंजी पुलिस की सायरन

June 25, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुहर्रम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : जून की दोपहर और शहर की व्यस्त सड़कें… लोग रोजमर्रा के कामों में जुटे थे कि तभी फिरायालाल चौक पर अचानक सायरनों की आवाज गूंज उठी। गाड़ियों की रफ्तार थम गईं और लोगों की निगाहें सड़क की तरफ उठ गईं। मौका था रांची पुलिस के मेगा फ्लैग मार्च का, जो आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शहर की सुरक्षा और अमन-चैन का जायजा लेने सड़क पर उतरी थी। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर निकले इस फ्लैग मार्च की की कमान पुलिस के आला अधिकारी खुद कमान संभाले हुए थे। इस मार्च का सीधा संदेश था कि त्योहार खुशियों का है, और इसे बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

जब बाइक पर निकले SP और SDM

आमतौर पर वीआईपी गाड़ियों में दिखने वाले अधिकारी जब खुद बाइक दस्ते के साथ निकले, तो शहरवासियों के लिए यह एक अलग अनुभव था। सिटी एसपी पारस राणा, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और एसडीएम कुमार रजत के साथ कोतवाली एएसपी निखिल राय और सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन खुद आगे चल रहे थे। अफसरों का यह काफिला फिरायालाल चौक से होते हुए सुजाता चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, पथलकुदवा, चर्च रोड, थड़पखना मस्जिद, लालपुर, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और कोतवाली जैसे इलाकों में पहुंचा। तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों से गुजरते पुलिस के इस काफिले को देखकर लोगों के चेहरों पर एक तरह का सुरक्षा का भाव भी तैरता दिखा।

चप्पे-चप्पे पर नजर, सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान

लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, चुटिया, डोरंडा, सदर और बरियातू जैसे संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने खास तौर पर मार्च किया। अधिकारी सिर्फ सड़कों से गुजरे नहीं, बल्कि उन्होंने उन रास्तों का भी बारीकी से मुआयना किया जहां से मुहर्रम का जुलूस निकलना है। किस मोड़ पर कितने जवान तैनात होंगे, कहां बैरिकेडिंग होगी और कहां सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी, इन सभी बातों की ऑन-स्पॉट समीक्षा की गई। इस मार्च में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की एक पूरी कंपनी शामिल थी, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पुलिस की मुस्तैदी को दिखा रही थी। स्थानीय थानों के थानेदार और डीएसपी अपने-अपने इलाकों में जवानों को ब्रीफ करते नजर आए।

‘हम आपके साथ हैं, बस एक फोन घुमाइए’

इस फ्लैग मार्च का असली मकसद केवल ताकत दिखाना नहीं, बल्कि आम जनता के बीच उस भरोसे को मजबूत करना था जो पुलिस और पब्लिक के रिश्ते को खास बनाता है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि त्योहार में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके साथ ही रांची पुलिस ने शहर के लोगों से एक दोस्त की तरह अपील की है। पुलिस का कहना है कि शहर आपका है और इसकी शांति की जिम्मेदारी भी सबकी है। अगर आस-पास कोई भी संदिग्ध इंसान, लावारिस वस्तु या माहौल खराब करने वाली गतिविधि दिखे, तो डरे बिना तुरंत पुलिस को बताएं।

इसे भी पढ़ें : अचानक धधक उठा रामगढ़ के इस अस्पताल का मॉड्यूलर ओटी, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपतरातू के ‘पावर’ से रोशन होगा देश, PVUNL ने लिख डाली नयी इबारत
Next Article यूपी नंबर की कार को खंगालते ही चौंकी रांची पुलिस… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026
Headlines

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026

रांची IIIT हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौ’त, रात में दरवाजा तोड़कर निकाली ला’श

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.