Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 07:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घरों से बाहर खींचकर बारी-बारी से काटे गले, फिर चीर दिए सबके पेट, ये कहानी है 1999 की
Headlines

घरों से बाहर खींचकर बारी-बारी से काटे गले, फिर चीर दिए सबके पेट, ये कहानी है 1999 की

May 24, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार। ये खौफनाक वारदात बिहार के जहानाबाद जिले की है. जहां सेनारी गांव में एक साथ 3 दर्जन से ज्यादा लोगों को बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया था. ये वो दौर था, जब बिहार के उस इलाके में लोगों का एक ही मकसद था, बदला. दरअसल, ये सारा मामला भूमिहार जाति और भूमिहीनों के बीच की उपज था. भूमिहार सारी जमीनों पर कब्जा कर रहे थे और भूमिहीन उन पर खेती करना चाहते थे. भूमिहार कहते थे कि ये सारी जमीनें उन लोगों ने खरीदी हैं. जबकि भूमिहीन बताते थे कि सारी जमीनें धोखे से छीनी गई हैं. लोगों को विश्वास में लेकर मूर्ख बनाया.

ये विवाद काफी बढ़ चुका था. इसमें रणवीर सेना और माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर (एमसीसी) भी शामिल हो चुका था. वो 18 मार्च 1999 का दिन था. उस रात सेनारी गांव में 500 से ज्यादा लोग घुस आए. उन्होंने गांव को चारों ओर से घेर लिया. इसके बाद शुरू हुआ दरिंदगी का खेल. गांव के घरों से खींच-खींच कर पुरुषों को बाहर निकाला गया. फिर उनमें से 40 लोग चुने गए, जिन्हें जानवरों की तरह खींचकर गांव से बाहर ले जाया गया. फिर उन्हें तीन टीम में बांट दिया गया. फिर सबको एक साथ खड़ा किया गया और बारी-बारी उनका गला काट दिया गया और उनके पेट चीर दिए गए. नतीजा ये हुआ कि उनमें से 34 लोग मौके पर ही मर गए. जबकि कुछ लोग वहां पड़े तड़प रहे थे.

मारने वालों में इतनी नफरत और गुस्सा भरा था कि वे एक एक कर सबको मारते गए. ना कुछ सुना ना कुछ कहा. सेनारी गांव भूमिहारों का था. जबकि मारने वाले आरोपी एमसीसी के थे. घटना के अगले दिन पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार पद्मनारायण सिंह वहां जा पहुंचे. वो सेनारी गांव के ही निवासी थे. अपने परिवार के 8 लोगों की फाड़ी हुई लाशें देखकर उनको दिल का दौरा पड़ा और वे मर गए.

इस वारदात से इलाके में ऐसी दहशत फैल गई कि इलाके में लोग लाइसेंसी हथियारों के साथ घरों की छतों पर बैठ जाते थे. जिनके पास लाइसेंसी हथियार नहीं थे, वे कट्टा खरीदते थे. पर खरीदते जरूर थे. कई बार अफवाह उड़ जाती थी कि माओ वाले आ गए. और गांव वाले तुरंत पोजीशन ले लेते थे. जिनमें गांव की महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते थे.

सेनारी नरसंहार की जड़ में एक पुरानी रंजिश थी. दरअसल, दिसंबर 1997 को जहानाबाद के ही लक्ष्मणपुर-बाथे के शंकरबिगहा गांव में 58 लोगों को तेजधार हथियारों से काट दिया गया था. फिर 10 फरवरी 1998 को नारायणपुर गांव में 12 लोगों को काट दिया गया था. मरने वाले सारे लोग दलित समुदाय के थे. जबकि मारने वाले भूमिहार थे.

मामला इतना बढ़ा कि केंद्र सरकार ने उस वक्त बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था. मगर कांग्रेस के विरोध के चलते 24 दिनों में ही कानून वापस लेना पड़ा था. जो लोग इन हमलों में मारे गये थे, उनके परिजन बदला लेने के लिए दिन गिन रहे थे. उन्ही लोगों ने सेनारी कांड को अंजाम तक पहुंचाने के लिए साजिश रची थी. 18 मार्च 1999 के दिन गांव को घेरकर सेनारी में इस सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया गया.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराब की होम डिलीवरी शुरू होने से पहले ही आ गए ठग, जाने आगे क्या हुआ?
Next Article घोर प्रलय: हर दिन छोटी हो रही नरसिंह भगवान की प्रतिमा, संकट का है प्रतीक

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.