Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 07:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिलाओं के नाम पर खुलवाता था खाते, फर्जी सिम और ATM से करता था खेला
Headlines

महिलाओं के नाम पर खुलवाता था खाते, फर्जी सिम और ATM से करता था खेला

July 19, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
साइबर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ की साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मो. अरफाक उर्फ मो. सलमान उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि वह महिलाओं के नाम पर बैंक खाते खुलवाने और उनके नाम से सिम कार्ड लेने के बाद इनका इस्तेमाल साइबर अपराध में करता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और तीन अलग-अलग लोगों के नाम के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पहले पकड़े जा चुके हैं दो आरोपी

पुलिस के अनुसार साइबर अपराध थाना कांड संख्या 03/26 इसी साल के 20 जनवरी को दर्ज किया गया था। मामले में सूचना मिली थी कि कुछ लोग महिलाओं के नाम पर बैंक खाते और सिम कार्ड हासिल कर उनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इन खातों और सिम के जरिए साइबर अपराध किए जाने का आरोप है। मामले में आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने अबु तालिब और सरफराज उर्फ सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से दो बैंक पासबुक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को इस मामले में मो. अरफाक उर्फ मो. सलमान उर्फ काला की भूमिका के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह लगातार पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहा था।

गुप्त सूचना पर नईसराय से दबोचा, तीन एटीएम कार्ड मिले

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश लुनायत के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया था। डीएसपी मुख्यालय सह साइबर अपराध थाना प्रभारी अकरम रजा के नेतृत्व में टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी नईसराय बस्ती के राजा भट्टा के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 जुलाई को छापेमारी की और 24 वर्षीय मो. अरफाक को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस के अनुसार मोबाइल में फर्जी सिम कार्ड लगा हुआ था। इसके अलावा अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से जारी तीन एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन एटीएम कार्ड और सिम का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था।

पुलिस मोबाइल फोन और सिम कार्ड की तकनीकी जांच भी कर रही है। इससे आरोपी के संपर्क में रहे लोगों और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिलाओं के नाम पर बैंक खाते और सिम कार्ड किसके कहने पर लिए जाते थे और इनका इस्तेमाल कहां किया जाता था।

कार्रवाई में डीएसपी मुख्यालय सह साइबर अपराध थाना प्रभारी अकरम रजा, इंस्पेक्टर दिगम्बर पांडेय, इंस्पेक्टर विकास आर्यन, एसआई रंजीत कुमार यादव, सिपाही जितेन्द्र कुमार पासवान, मो. तौफिक और तकनीकी शाखा रामगढ़ के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : चोरी के महज 12 घंटे के भीतर 12 चक्का ट्रक खोज निकाली रामगढ़ पुलिस, कहां से… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचोरी के महज 12 घंटे के भीतर 12 चक्का ट्रक खोज निकाली रामगढ़ पुलिस, कहां से… जानें
Next Article रामगढ़ : तीन थानों में चौकीदारों की परेड, 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश

Related Posts

Headlines

रांची में बोरिंग से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, बिना इजाजत पर 1 लाख तक जुर्माना

September 3, 2026
Headlines

पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

September 3, 2026
Headlines

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में बोरिंग से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, बिना इजाजत पर 1 लाख तक जुर्माना

September 3, 2026

पुनपुन-दरधा के उफान पर सीधी नजर, डिप्टी सीएम बोले- रात में भी बांधों की पहरेदारी करें इंजीनियर

September 3, 2026

‘CM और MLA से बात कराओ, तभी उतरूंगा’… धनबाद में ‘शोले’ स्टाइल हाईवोल्टेज ड्रामा

September 3, 2026

सांसद विजय हांसदा की अफसरों को दो टूक- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

September 3, 2026

पाकुड़ में सजेगा कान्हा का दरबार, इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी

September 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.