Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 05:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाइक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ पुलिस ने चार जिलों में आतंक मचाने वाले एक बड़े अंतर-जिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को दबोचते हुए उनकी निशानदेही पर चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह गिरोह रांची, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग में सक्रिय था। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित एसआईटी को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, चेकिंग में दबोचे गए मुख्य चोर

शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों का सुराग मिला था। 5 नवंबर को गुप्त सूचना मिली कि फुटेज में दिखे शातिर चोर फिर से रामगढ़ शहर में नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली नीले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही वे बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में बोकारो के बीटीपीएस थाना क्षेत्र स्थित कश्मीर कॉलोनी निवासी सोनू राम और रांची के किशोरगंज निवासी आर्यन कुमार शामिल हैं। पूछताछ में दोनों गाड़ी के वैध कागजात नहीं दिखा सके और उन्होंने कबूल किया कि यह बाइक उन्होंने रामगढ़ की निर्मल एजेंसी के बाहर से उड़ाई थी।

मॉडिफाई कर बदलते थे हुलिया, न बिकने पर पुर्जे बेचते थे कबाड़ी

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने खुद को पेशेवर बाइक चोर बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वे चारों जिलों से गाड़ियां चुराकर कबाड़ियों और गैरेज संचालकों के नेटवर्क के जरिए खपाते थे। रामगढ़ से चुराई गई गाड़ियां बोकारो के ग्रामीण इलाके के शमीम अंसारी को दी जाती थीं, जबकि रांची से चुराई गई गाड़ियां रामगढ़ के कबाड़ी राकेश कुमार, मंजूर खान, मो. इजाजुल अंसारी और गैरेज संचालक विनेश्वर बेदिया को बेची जाती थीं। गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिर था। वे गाड़ियों को डेंट-पेंट कर उनका मॉडल बदल देते थे और इंजन व चेचिस नंबर घिसकर कम दामों पर ग्राहकों को बेच देते थे। जो गाड़ियां नहीं बिक पाती थीं, उन्हें काटकर उनके अलग-अलग पार्ट्स बेच दिए जाते थे।

सात आरोपी भेजे गए जेल, नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश जारी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू राम और आर्यन कुमार के अलावा रामगढ़ के नईसराय में रहने वाले कबाड़ी राकेश कुमार (मूल निवासी सीतामढ़ी, बिहार), मंजूर खान (मूल निवासी सीतामढ़ी, बिहार), गैरेज संचालक विनेश्वर बेदिया (निवासी हेसला, रामगढ़), मो. इजाजुल अंसारी (निवासी चापरी, मांडू) और शमीम अंसारी (निवासी पेंकनारायणपुर, बोकारो) शामिल हैं। इन सभी की निशानदेही पर पुलिस ने रांची, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर हीरो स्प्लेंडर, पल्सर, पैशन प्रो और होंडा शाइन जैसी कुल 20 दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं। छापेमारी टीम में एसडीपीओ आलोक रंजन, डीएसपी मुख्यालय मो. अकरम रजा और रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पकड़े गए सभी सातों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

बरामद गाड़ियों की लिस्ट

क्र. सं.मॉडलरजिस्ट्रेशन नंबरचेचिस / इंजन नंबर
1HERO HF DeluxeJH24E-8251MBLHAW025KG04158
2HERO Splendor+JH01GF-3933MBLHAW4756HGJ4818
3Passion ProJH-24B-3428MBLHAR180HHK68455
4HERO HF DeluxeJH24H-7139MBLHAR07JGJ18220
5HERO Splendor+JH01EE-7573MBLHAW121MHA78090
6HERO Splendor+JH-01DC-5436MBLHAR07XJHH28500
7HERO Splendor+JH-24L-0251MBLHAW090KHL62917
8Passion ProJH-01CP-8396MBLHA5121HHH03229
9HERO HONDA Splendor+JH-01X-3634MBLHA10EJ8HH23359
10HONDA ShineJH-01DB-9513JA06ERJGG22378
11Passion ProJH01CF-1971MBLHA10BSGHL25577
12PULSARJH-09AK-4921MOZA12DY4JCK54947
13HONDA Shine SPOD-09N-3191ME4JC738K/T091829
14HERO Splendor+JH-24H-7139NA11EYMHF00375
15HERO Splendor+JH-01FD-0844MBLHAW220PHFAO560
16HERO Splendor+JH-24P-6203MBLHAW475SHE60983
17HERO Splendor+JH-01FG-7895MBLHAW215PHH00345
18HERO HF DeluxeJH-01FA-9045MBLHAW109M9C03927
19HONDA CB ShineJH-24A-7429ME4JC652CJT100577
20HERO SplendorJH-01ER-1150MBLHAW128MHC32117

इसे भी पढ़ें : बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट
Next Article FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.