Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 22 October, 2026 • 06:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फिर गरजा RMC का बुलडोजर, तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम
Headlines

फिर गरजा RMC का बुलडोजर, तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम

October 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निगम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : शहर की सड़कों पर जाम की समस्या और फुटपाथों पर अवैध कब्जे के खिलाफ रांची नगर निगम ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। नगर निगम की टीम ने कर्बला चौक से बहुबाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर सरकारी जमीन और सड़क के किनारों को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कराया। यहां लंबे समय से बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के कई दुकानें और व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन भारी जाम से जूझना पड़ रहा था। निगम के इस सख्त कदम से इलाके में अवैध कब्जा जमाए लोगों के बीच हड़कंप मच गया।

बुलडोजर से तोड़े गए शेड और दुकानें, सुलभ शौचालय का रास्ता हुआ साफ

कार्रवाई के दौरान निगम के दस्ते ने सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से बनी करीब 14 संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। इनमें मुख्य रूप से सड़क किनारे लगी अस्थायी गुमटियां, अवैध रूप से चल रहीं मीट की दुकानें, अवैध शेड और एक जर्जर बाउंड्री वॉल शामिल हैं। निगम के अनुसार, इस जर्जर दीवार की वजह से स्थानीय सुलभ शौचालय का रास्ता लंबे समय से अवरुद्ध था। दीवार हटाए जाने से अब आम नागरिकों के लिए शौचालय तक पहुंचना आसान हो गया है। इसके साथ ही पूरी सड़क पर वाहनों की आवाजाही पहले से काफी सुगम हो गई है।

तीन दिन पहले दिया गया था नोटिस, नहीं हटने पर हुई कार्रवाई

निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अचानक नहीं की गई है। इस क्षेत्र में कब्जा जमाने वाले दुकानदारों को पहले ही सार्वजनिक नोटिस देकर तीन दिनों के भीतर खुद से कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई थी कि समय सीमा समाप्त होने के बाद निगम बलपूर्वक ढांचों को हटाएगा और इसका पूरा जिम्मा संबंधित कब्जाधारियों का होगा। तय समय के भीतर जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब निगम की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर यह बड़ी कार्रवाई की।

दोबारा दुकान लगाने पर होगी सीधी कानूनी कार्रवाई

अभियान के बाद नगर निगम प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में इस सड़क या सड़क फ्लैंक पर दोबारा कोई भी दुकान या ठेला नहीं लगना चाहिए। सक्षम प्राधिकार की वैध अनुमति के बिना फल-सब्जी बाजार या अन्य व्यावसायिक काम पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। निगम ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक जमीन पर कब्जा करने और यातायात को प्रभावित करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सीधे कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी
Next Article दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

Related Posts

Headlines

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026
Headlines

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक, 4 साल के मासूम को फेंकने की दी धमकी, फिर… 

October 22, 2026

दुर्गा पूजा खत्म होते ही छठ-काली पूजा की सुगबुगाहट, नगर आयुक्त बोले- नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

October 22, 2026

फिर गरजा RMC का बुलडोजर, तीन दिन पहले दिया था अल्टीमेटम

October 22, 2026

संथाल बस्ती के तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे मिले कपड़े, सनसनी

October 22, 2026

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.