Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 06:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूपी नंबर की कार को खंगालते ही चौंकी रांची पुलिस… जानें क्यों
Headlines

यूपी नंबर की कार को खंगालते ही चौंकी रांची पुलिस… जानें क्यों

June 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
यूपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : बाहर से देखने पर वह वर्ना कार एक आम कार लग रही थी। नंबर प्लेट भी यूपी की थी और अंदर बैठे दो युवक बिल्कुल नॉर्मल दिख रहे थे। लेकिन जैसे ही पुलिस ने कार को खंगालना शुरू किया, पूरा मामला पलट गया। ड्राइवर और उसके बगल वाली सीट के पीछे ऐसा गुप्त बॉक्स बनाया गया था, जिसे देखकर पुलिस भी कुछ देर के लिए चौंक गई। बॉक्स खुला तो उसके अंदर से पांच पैकेट निकले। जांच हुई तो पता चला कि उनमें पूरे 12 किलो अफीम भरी हुई थी। इसके बाद दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई गुरुवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र में हुई। रांची पुलिस कप्तान राखेस रंजन को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि बुंडू की तरफ से अफीम की बड़ी खेप हजारीबाग की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) प्रथम अमर कुमार पांडेय और ओरमांझी थानेदार मनोज कुमार की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई।

भेड़ा पुल पर बिछाया जाल, पुलिस को देखते ही भागने लगा ड्राइवर

छापेमारी टीम ने रांची-रामगढ़ रोड स्थित एनएच-20 के भेड़ा पुल के पास वाहन जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद यूपी नंबर की सिल्वर रंग की वर्ना कार वहां पहुंची। पुलिस ने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी तेज कर भागने की कोशिश की। पुलिस पहले से तैयार थी। थोड़ी दूर पीछा करने के बाद कार को चारों तरफ से घेर लिया गया। दोनों युवकों को बाहर निकालकर पूछताछ की गई तो उनके जवाबों से पुलिस का शक और बढ़ गया।

सीट के पीछे बने बॉक्स ने खोल दी तस्करी की पूरी कहानी

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने कार की तलाशी शुरू की। जांच के दौरान चालक सीट और उसके बगल वाली सीट के पीछे बने दोनों बॉक्स बंद मिले। एक आरोपी के पास से चाबी का गुच्छा मिला। जैसे ही चाबी से बॉक्स खोला गया, अंदर रखे पैकेट देखकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। एक बॉक्स से तीन और दूसरे से दो पैकेट निकले। मौके पर जांच किट से परीक्षण किया गया तो सभी पैकेटों में अफीम होने की पुष्टि हुई। पांचों पैकेटों का कुल वजन 12 किलोग्राम निकला।

गया और रांची के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय रॉबिन राज और 24 वर्षीय सुखलाल मुंडा के रूप में हुई है। रॉबिन राज बिहार के गया जिले का रहने वाला है और फिलहाल ओरमांझी में किराये के मकान में रह रहा था। वहीं सुखलाल मुंडा रांची जिले के दशमफॉल थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सुखलाल मुंडा के खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है। वर्ष 2021 में उसके खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वह लंबे समय से इस तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।

कार, मोबाइल और चाबी भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 किलो अफीम, यूपी नंबर की वर्ना कार, दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और गुप्त बॉक्स खोलने वाली चाबी का गुच्छा जब्त कर लिया। ओरमांझी थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेप किसी बड़े गिरोह से जुड़ी हो सकती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि अफीम कहां से लाई गई, इसे किसके पास पहुंचाया जाना था और इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : सड़कों पर उतरे खाकी के पहरेदार, रांची की गलियों में गूंजी पुलिस की सायरन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसड़कों पर उतरे खाकी के पहरेदार, रांची की गलियों में गूंजी पुलिस की सायरन
Next Article राशिफल @ 26 जून 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

नशे के गंदे धंधे पर चतरा पुलिस की तीखी चोट, पंजाब भेजने से पहले…

October 11, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026
Headlines

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नशे के गंदे धंधे पर चतरा पुलिस की तीखी चोट, पंजाब भेजने से पहले…

October 11, 2026

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026

जयंती पर याद किये गये लोकनायक, गवर्नर और सीएम ने किया नमन

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.