Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 05:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 साल के स्कूली छात्र का किया अपहरण, नाबालिग सहित सात आरोपित गिरफ्तार
Headlines

15 साल के स्कूली छात्र का किया अपहरण, नाबालिग सहित सात आरोपित गिरफ्तार

October 27, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने 15 साल के नाबालिग स्कूली छात्र के अपहरण का मंगलवार की देर रात खुलासा किया ।इस मामले में नाबालिग सहित सात लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक के साथ रात 10:30 बजे प्रेस वार्ता ली।

तखतपुर ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाले शशि कांत पांडे पिता दामोदर पांडे ने तखतपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नाबालिग पुत्र हिमालया पांडे उम्र 15 साल का है जो पाठक पारा प्राइवेट कोचिंग क्लास में कक्षा 9वी का कोचिंग करता है। प्रतिदिन की भांति 26 अक्टूबर को प्रातः ट्यूशन के लिए रवाना हुआ था। हिमालया पांडे ट्यूशन से प्रतिदिन 11:30 बजे वापस घर लौट आ जाता था। शाम करीबन 4 बजे तक घर वापस नहीं आया ।इसी दौरान प्रार्थी के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जो प्रार्थी से बोला कि उसका नाबालिग पुत्र उसके कब्जे में है। जिसके एवज में अगर वह 10 लाख रुपये नहीं देगा तो पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 364 क आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Advertisement

27 अक्टूबर 2021: जानें आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

तखतपुर शहर में अपहरण की सूचना मिलते ही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा ने तत्काल अपने मातहत अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी एवं अपहरण में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु टीम गठित करने का आदेश दिया।

गठित टीम द्वारा अपहृत बालक के घर से निकलने से लेकर ट्यूशन जाने वाले रास्तों के मध्य पाए जाने वाले 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग की गई। जबकि दूसरे टीम के द्वारा अपहृत बालक के नजदीकी रिश्तेदार एवम दोस्तों के संबंध में जानकारी जुटाई गई । तखतपुर पुलिस की टीम के निरीक्षक मोहन भारद्वाज के द्वारा लगातार फिरौती के लिए आ रहे कॉल के संबंध में अपहृत बालक के परिवार को साहस देते हुए उनके साथ पूरे समय रहकर उनसे प्राप्त जानकारी को अन्य टीमों को भेजते रहें ।इस बीच साइबर सेल एवं संयुक्त टीम को दो आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी मिली जिस के संबंध में तकनीकी जानकारी जुटाई गई और संयुक्त टीम के द्वारा सेमर सेल गांव पहुंचकर दबिश देकर दो आरोपितों को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपितों से कड़ाई से पूछताछ किया गया। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर संयुक्त टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश देकर अपह्रत बालक को सकुशल बरामद किया गया एवं घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई । फिरौती की रकम के लिए उपयोग किया गया सिम एवं मोबाइल मोटरसाइकिल एवं चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया। 3 अपहर्ता बच्चे के मूल गांव के ही हैं जिन्हें जानकारी थी कि बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी हैं। युवक इतने शातिर थे कि उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कांफ्रेस काल से फिरौती की मांग की थी। इस अपहरण मामले में मुंगेली के राममंगल यादव, कुदुदंड बिलासपुर के सुरेंद्र रजक, बिलासपुर के घनश्याम यादव, मुंगेली के जगदीश पटेल, बिलासपुर के कान्हा शर्मा, मुंगेली के सोमराज पटेल और एक अन्य अपचारी बालक शामिल है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुरहू के छठ घाट की सफाई नहीं होने से चिंतित हैं छठव्रती मुरहूवासी
Next Article शिलाडीह के मलहोर जनजाति की स्थिति दैनिय, जनप्रतिनिधि और प्रशासन से की मांग

Related Posts

Headlines

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026
Headlines

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.