Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 27 May, 2026 • 12:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा
Headlines

एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

May 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में सड़क किनारे बढ़ती अड्डाबाजी और नशापान की शिकायतों के बीच मंगलवार को सदर SDM कुमार रजत एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला और लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बेवजह जुटे युवकों से पूछताछ की गई और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। यह अभियान रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर चलाया गया, लेकिन पूरे अभियान में एसडीएम कुमार रजत की सक्रियता सबसे ज्यादा चर्चा में रही। वे लगातार अलग-अलग जगहों पर रुककर हालात का जायजा लेते रहे और अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देते नजर आए।

“सड़क को अड्डा नहीं बनने देंगे”

अभियान के दौरान SDM कुमार रजत ने साफ कहा कि राजधानी की सड़कों और चौक-चौराहों को अड्डाबाजी का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर बैठकर नशापान करना, राहगीरों को परेशान करना और माहौल खराब करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवकों से सीधे बातचीत करते हुए कहा कि अगर भविष्य में दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आईं तो प्रशासन कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। कई जगह उन्होंने युवाओं को समझाया भी कि छोटी लापरवाही आगे चलकर बड़ी समस्या बन जाती है।

लोगों की शिकायत के बाद बढ़ी सख्ती

पिछले कुछ समय से लोवाडीह, दुर्गा सोरेन चौक और आसपास के इलाकों में सड़क किनारे अड्डाबाजी की शिकायत लगातार मिल रही थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि शाम होते ही कई जगह युवक समूह बनाकर बैठ जाते हैं, जिससे महिलाओं और आम राहगीरों को परेशानी होती है। कई बार नशापान और हंगामे की स्थिति भी बन जाती थी। इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए SDM कुमार रजत ने खुद इलाके में जाकर स्थिति देखने का फैसला लिया। अभियान के दौरान उन्होंने कई जगहों पर रुककर स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्रवाई के साथ समझाने पर भी जोर

अभियान की खास बात यह रही कि SDM केवल डर दिखाने के मूड में नहीं दिखा। एसडीएम कुमार रजत ने युवाओं को समझाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि युवा समाज की ताकत हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई, खेलकूद और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों में आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही कहा कि गलत संगत और नशे की आदत कई परिवारों को बर्बाद कर देती है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

एसडीएम कुमार रजत ने साफ संकेत दिया कि यह सिर्फ एक दिन की कार्रवाई नहीं है। आने वाले दिनों में राजधानी के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा। चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रशासन की नजर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : ‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट
Next Article राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 27, 2026
Headlines

‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

May 26, 2026
Headlines

बिहार के 6 धाकड़ IPS अफसर केंद्र के लिए शॉर्टलिस्ट, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 27 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 27, 2026

एक्शन में दिखे SDM कुमार रजत, अड्डाबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा

May 26, 2026

‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

May 26, 2026

बिहार के 6 धाकड़ IPS अफसर केंद्र के लिए शॉर्टलिस्ट, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

May 26, 2026

छोटे खिलाड़ियों का बड़ा दम, आरएसए येलो ने जीता दिल और ट्रॉफी

May 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.